Amritsar News : बुआ से दुर्व्यवहार की शिकायत करने आए भतीजे की हत्या करने वाला गिरफ्तार
पंजाब के मालूवाल संता गांव में पुलिस ने दिलबाग सिंह नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने अपनी बुआ के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत करने वाले मामा के लड़के की हत्या कर दी थी और दो अन्य को घायल कर दिया था। दिलबाग के दो बेटों की तलाश जारी है।

शिवदीप धारीवाल, झब्बाल। बुआ के दुर्व्यवहार की शिकायत लेकर पहुंचे मामा के लड़के की हत्या करने वे दो अन्य को घायल करने के आरोपित दिलबाग सिंह को पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के दो बेटों गुरविंदर सिंह व गुरचेत सिंह की तलाश है। दिलबाग को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। घटना गांव मालूवाल संता में हुई थी।
खेमकरण के गांव पूहला निवासी निशान सिंह की शिकायत पर पुलिस ने उक्त केस दर्ज किया था। आरोप थे कि निशान सिंह की बुआ बचन कौर (85) के हिस्से आती जमीन को उसके बेटे दिलबाग सिंह ने ठेके पर दे रखा था। दिलबाग सिंह अपने लड़के गुरचेत सिंह व गुरविंदर सिंह के कहने पर अपनी मां को दो वक्त की रोटी नहीं देता था व न ही ठेके पर दे रखी जमीन से मिलने वाले मालिया को देता था।
दिलबाग सिंह ने अपनी वृद्ध मां को घर से निकाल दिया था। 18 अगस्त को बचन कौर अपने मायके गांव पूहला चली गई। थाना प्रभारी परमजीत सिंह विरदी मुताबिक निशान सिंह का भाई रंजीत सिंह राणा अपने दो दोस्तों सतनाम सिंह व सोनी सिंह को साथ लेकर गांव मालूवाल संता अपनी बुआ को उसके घर लेकर गया। जहां दिलबाग सिंह ने अपने लड़कों से मिलकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
हमले में रंजीत सिंह की मौत हो गई थी। जबकि सतनाम सिंह व सोनी सिंह घायल हो गए थे। निशान सिंह के बयानों पर दिलबाग सिंह व उसके लड़कों के खिलाफ को केस दर्ज कर लिया गया। वीरवार को दिलबाग सिंह को गिरफ्तार कर अदालत समक्ष पेश किया गया। पुलिस को आरोपित का दो दिन का रिमांड मिला है। एएसआइ सुखविंदर सिंह द्वारा फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।