आयुर्वेद चिकित्सा के जनक थे भगवान धन्वंतरि: राजीव सोढी
अमृतसर : समृद्ध कामना के पर्व धनतेरस व आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि जी की जयंती पर श्री मालवीय आयुर्वेदिक फ्री औषधालय ट्रस्ट खूह सुनियारा में विशेष समारोह करवाया गया।
जागरण संवाददाता, अमृतसर
समृद्ध कामना के पर्व धनतेरस व आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि जी की जयंती पर श्री मालवीय आयुर्वेदिक फ्री औषधालय ट्रस्ट खूह सुनियारा में विशेष समारोह करवाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव सोढी की अध्यक्षता में हवन यज्ञ किया गया। आयोजन में भाजपा के सह मीडिया प्रमुख जनार्दन शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्योति बाला, मंडल अध्यक्ष इंद्रपाल आर्य विशेष रूप से शामिल हुए।
श्री मालवीय आयुर्वेदिक चिकित्सा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव सोढी ने बताया कि 75 वर्ष प्राचीन श्री मालवीय आयुर्वेदिक फ्री औषधालय में यह पर्व हर वर्ष हवन कर मनाया जाता है। भगवान श्री धन्वंतरि जी आयुर्वेद चिकित्सा के आविष्कारक थे। उन्हीं के आशीर्वाद से ऋषि-मुनियों ने आयुर्वेद को पूरी दुनिया में फैलाया। सोढी ने बताया कि औषधालय में मानसिक रोगियों, दांत, आंख व हड्डियों के मरीजों का निशुल्क उपचार किया जाता है। इस अवसर पर यजमान राजेन्द्र सेठ, सुरेन्द्र भंडारी, ट्रस्ट के महासचिव मोती लाल मल्होत्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन मेहरा, उपाध्यक्ष रोहित अरोड़ा, कैशियर महेश दत्त गोपाल, सह कैशियर अशोक, सुरेन्द्र मल्होत्रा, भाजपा मंडल महामंत्री संजीव अरोड़ा, प्रदीप वर्मा, राजेन्द्र खन्ना, डॉ. अजय अरोड़ा, डॉ. मानसी, डॉ. सुप्रिया, यशपाल वशिष्ठ, ललित श्रीवास्तव, अश्विनी भंडारी आदि उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।