Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बावा लाल दयाल के जयंती महोत्सव पर 24 को निकाली जाएगी शोभायात्रा

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 22 Jan 2020 06:09 AM (IST)

    सतगुरु श्री बावा लाल दयाल महाराज का 665वां जयंती महोत्सव गद्दी श्री बावा लाल दयाल जी करमो ड्योढ़ी में धूमधाम से मनाया जाएगा। ...और पढ़ें

    Hero Image
    बावा लाल दयाल के जयंती महोत्सव पर 24 को निकाली जाएगी शोभायात्रा

    संवाद सहयोगी, अमृतसर : सतगुरु श्री बावा लाल दयाल महाराज का 665वां जयंती महोत्सव गद्दी श्री बावा लाल दयाल जी करमो ड्योढ़ी में धूमधाम से मनाया जाएगा। जयंती महोत्सव पर महानगर में एक भव्य शोभायात्रा 24 जनवरी को महानगर से निकाली जाएगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही है। इस शोभायात्रा में सतगुरु बावा लाल दयाल जी के जीवन पर आधारित तथा अन्य देवी देवताओं की झांकियां सुशोभित होगी। महंत अनंतदास महाराज ने बताया कि 24 को सुबह 11 बजे गद्दी परिसर करमो ड्योढ़ी से शोभायात्रा का आयोजन होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस शोभायात्रा में संत समाज के अलावा कई प्रमुख शख्सियतें, स्कूली बच्चे, भंगड़ा व गतका टीमें भाग लेगी। शोभायात्रा में श्री गणपति महाराज, मां सरस्वती, मां दुर्गा भवानी, श्री हनुमान जी महाराज, मां बगला देवी, गद्दी करमो ड्योढ़ी के सभी महंतों की प्रतिमाएं व सतगुरु श्री बावा लाल दयाल जी के जीवन पर आधारित सुंदर झांकियां होगी। शोभायात्रा में राम दरबार व वैष्णो दरबार के भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे।

    शोभा यात्रा में एक ऐसा रथ तैयार किया जा रहा है, जोकि साउथ इंडिया के मंदिरों के डिजाइन के अनुसार है। यह शोभा यात्रा गद्दी परिसर से शुरू होकर कटड़ा जैमल सिंह, चौक फरीद, रीजेंट सिनेमा, सिकंदरी गेट, हाल गेट, हाल बाजार, गोल हट्टी चौक, राम बाग चौक, कटड़ा बग्गिया, भरावा वाला ढाबा व कटड़ा जैमल सिंह से होते हुए तीर्थ परिसर में संपन्न होगी।

    झांकियां बनाने के लिए उड़ीसा से सत्यग्रह आर्टिस्ट अपने साथियों सहित काम कर रहा है। 26 जनवरी को मनाया जाएगा जयंती महोत्सव

    महंत ने बताया कि 26 को सतगुरु जी का महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह पंचामृत स्नान होगा तथा उसके बाद 56 भोग लगा कर सुबह दस बजे आरती की जाएगी। देर रात तक कई संकीर्तन मंडलियां बावा लाल दयाल जी का गुणगान करेगी।