Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान, तनखैया घोषित होने के बाद दिया था इस्तीफा

    Updated: Sat, 12 Apr 2025 02:56 PM (IST)

    पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) एक बार फिर से शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष चुने गए हैं। वह पहली बार 2008 में शिअद क ...और पढ़ें

    Hero Image
    सुखबीर सिंह बादल शिरोमणि अकाली दल के प्रधान चुने गए हैं। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब (Punjab News) के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) एक बार फिर से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान बन गए हैं।

    2008 में बने थे पहली बार प्रधान

    सुखबीर बादल पहली बार साल 2008 में शिअद के प्रधान बने थे। बता दें कि तनखैया घोषित होने के बाद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। सुखबीर बादल ने अकाल तख्त के आदेश पर 16 नवंबर 2024 इस्तीफा दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Farmers Protest: किसान आंदोलन में टोल प्लाजा बंद करने से 1639 करोड़ का नुकसान, पंजाब सरकार से वसूलेगा केंद्र

    बागी नेताओं से की वापस आने की अपील

    लगातार 16 सालों तक प्रधान रहने के बाद एक बार फिर से उन्होंने प्रधान चुना गया है। प्रधान पद की अवधि 5 साल तक होती है, यानी अगले 5 साल तक सुखबीर सिंह बादल शिरोमणि अकाली दल के प्रधान बने रहेंगे।

    प्रधान बनने के बाद सुखबीर बादल ने अपने संबोधन में बागी घुट के नाराज चल रहे अकाली नेताओं से वापस लौट आने की मांग की है।

    भाजपा पर बोला हमला

    अपने संबोधन के दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने दल में विभाजन कर केंद्र में सत्ता की बागडोर हासिल की। उन्होंने कहा कि गद्दारों के कारण ही भाजपा ने दिल्ली कमेटी, हजूर साहब कमेटी को तोड़ दिया।

    विपक्षी पार्टियों ने तो दिसंबर 2024 के दौरान जत्थेदारों को भी अपने दबाव में ले लिया था और अकाल तख्त पर कब्जे का प्रयास किया था। सुखबीर बादल ने वर्करों से 2027 में शिरोमणि अकाली दल की सरकार लाने का आह्वान किया है।

    यह भी पढ़ें- दलबीर गोल्डी की घर वापसी, भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में हुए शामिल; CM मान के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव