विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Special Train: अमृतसर से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, त्योहारों को लेकर रेलवे ने कर ली तैयारी

Published: Sat, 13 Sep 2025 12:26 PM (IST)

फिरोजपुर मंडल ने आगामी त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर-बढ़नी के बीच 20 ट्रिप त्योहार स्पेशल रेलगाड़ी चलाने ...और पढ़ें

Special Train: अमृतसर से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन (File Photo)
Special Train: अमृतसर से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन (File Photo)

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर। आगामी त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई ट्रेनों के संचालन और विस्तार का एलान किया है।

मंडल कार्यालय फिरोजपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अमृतसर-बढ़नी-अमृतसर के बीच 20 ट्रिप की त्योहार स्पेशल रेलगाड़ी चलाई जाएगी।

इसके साथ ही अमृतसर-सहरसा-अमृतसर जन साधारण एक्सप्रेस का विस्तार नरपतगंज तक किया गया है। त्योहार स्पेशल ट्रेन संख्या 05006 अमृतसर-बढ़नी 25 से 27 नवम्बर प्रत्येक गुरुवार को अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 08:15 बजे बढ़नी पहुंचेगी।

वहीं 05005 बढ़नी-अमृतसर स्पेशल गाड़ी 24 से 26 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को बढ़नी से दोपहर 3:10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 09:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

यह ट्रेन ब्यास, जलंधर शहर, ढंडारी कलां, अम्बाला छावनी, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बलरामपुर और तुलसीपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 14604/14603 अमृतसर-सहरसा-अमृतसर जन साधारण एक्सप्रेस को अब नरपतगंज तक बढ़ा दिया गया है। इस विस्तार के बाद यह ट्रेन सहरसा और नरपतगंज के बीच सुपौल, सरायगढ़, राघोपुर और ललितग्राम स्टेशनों पर भी रुकेगी।