विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इन्फ्लुएंसर मैड संधू हत्याकांड: Bigg Boss में होनी थी एंट्री, 29 को पहुंचना था मुंबई; परिजनों ने नम आंखों से दी विदाई 

Published: Mon, 05 Oct 2026 06:00 AM (IST)

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मधुसूदन उर्फ मैडी संधू की अमृतसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसकी जिम्मेदारी विदेश में बैठे गोल्डी ढिल्लों और लक्की जोहल स्पेन ने ली है।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू। फाइल फोटो

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू। फाइल फोटो

HighLights

  1. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैडी संधू की गोली मारकर हत्या।

  2. गोल्डी ढिल्लों और लक्की जोहल स्पेन ने ली जिम्मेदारी।

  3. मैडी संधू की बिग बॉस में होने वाली थी एंट्री।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मधुसूदन उर्फ मैडी संधू की शनिवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी। विदेश में बैठे गोल्डी ढिल्लों ने हत्या की जिम्मेदारी ली। मौके-ए-वारदात पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

वहीं, परिवार के एक करीबी दोस्त ने बताया कि मैड संधू की आने वाले दिनों में बिग बॉस में एंट्री होने वाली थी। इसे लेकर सीरियल बनाने वालों से बातचीत भी हो चुकी थी। दावा किया जा रहा है कि मैड को 29 अक्टूबर को वहां पहुंचना था और फिर शो करना था।

नम आंखों से दी विदाई

मैड संधू का अंतिम संस्कार रविवार की शाम गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह शहीदां साहिब के पास श्मशानघाट में कर दिया गया। परिवार के सदस्य और दोस्तों ने उसे नम आंखों से विदाई दी। परिवार के सदस्य बात कर रहे थे कि मैड को तीन गोलियां लगी। दो गोलियां आरपार हो गईं और एक गोली शरीर के भीतर ही रह गई। 

दो गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

मैड की हत्या की जिम्मेदारी दो गैंग ने ली है। हत्या के तुरंत बाद विदेश बैठे पटियाला के गोल्डी ढिल्लों ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट वायरल की थी। इसके बाद रविवार को लक्की जोहल स्पेन ने भी इसकी जिम्मेदारी ली है। इसके अलावा इंटरनेट मीडिया पर एक वायस संदेश भी हत्याकांड की जिम्मेदार लेने का वायरल हो रहा है।

घटना स्थल पर पहुंचे सीपी, किया सीन रिक्रिएट

मधुसूधन उर्फ मैड संधू हत्याकांड के बाद रविवार को दोपहर सीपी हरमनबीर सिंह गिल पुलिस पार्टी के साथ लोहरका रोड (मौका-ए-वारदात) पर पहुंचे और वहां घटनाक्रम को लेकर सारा सीन रीक्रिएट करवाया। रेकी करने, घेराबंदी करने, गोली चलाकर हत्या और फरारी के एंगल पर सीपी ने अपनी टीम के एक्सपर्ट के साथ बातचीत की।

आरोपियों को काबू करने के लिए पुलिस कैमरा ट्रेल के माध्यम से लगातार उनका पीछा कर रही है। पता चला है कि पुलिस ने आरोपितों तक पहुंचने के लिए पिछले बीस घंटे में 37 से ज्यादा सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल ली है।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों से मिल रही थी जान से मारने की धमकी

यह भी पढ़ें- गोल्डी ढिल्लों ने ली मैड संधू की हत्या की जिम्मेदारी, बोला- नई जनरेशन को कर रहा था खराब; पक्ष लेने वाले भी रहें तैयार

यह भी पढ़ें- 'मैड संधू का नहीं, लॉ एंड ऑर्डर का कत्ल है'; कांग्रेस सांसद ने उठाए सवाल, पुलिस ने गंभीरता से क्यों नहीं लिया?