गोल्डी ढिल्लों ने ली मैड संधू की हत्या की जिम्मेदारी, बोला- नई जनरेशन को कर रहा था खराब; पक्ष लेने वाले भी रहें तैयार
विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने मैड संधू की हत्या की जिम्मेदारी ली है, जिसमें जगतार तरनतारन भी शामिल ...और पढ़ें
-1791051490524_m.webp)
गोल्डी ढिल्लों और मृतक मैड संधू। फाइल फोटो
HighLights
गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने मैड संधू की हत्या की जिम्मेदारी ली।
कहा, संधू नई पीढ़ी को खराब कर रहा था, इसलिए मारा।
समर्थकों और स्कूल आयोजकों को भी सख्त चेतावनी जारी की।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने मैड संधू की हत्या की जिम्मेदारी ली है। गोल्डी मूल्य रूप से पटियाला और रोपड़ का रहने वाला है। कुछ साल पहले वह सुरक्षा एजेंसी को चकमा देखकर विदेश फरार हो गया था।
वायरल पोस्ट में इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और जगतार तरनतारन ने ली है। गैंगस्टरों ने लिखा कि संधू नई जेनरेशन को खराब कर रहा था और जो भी इसका फेवर कर रहा है वह भी अपनी तैयारी कर रखें। जो भी इन्हें स्कूलों में चीफ गेस्ट बुला रहे हैं, उनको यह लास्ट वॉर्निंग है। इस तरह की हरकतें करने वाले पंजाब से बाहर रहें।
पंजाब पुलिस के रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर के बेटे थे मैड संधू
बता दें कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू पर दिनदहाड़े अंधाधुंध गोलियां चला दी। वारदात के दौरान संधू को दो गोलियां लगी। मैड संधू पंजाब पुलिस के रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर के बेटे थे।
मैड संधू ने अपनी कार सर्विस के लिए दी थी। दो युवतियां उन्हें कार वापस ले जाने के लिए वहां छोड़ने आई थीं। संधू जैसे ही पहुंचे, तभी एक बाइक पर दो युवक आए।
एक युवक बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा, जबकि दूसरे ने बेहद करीब आकर संधू पर सीधे 4 से 5 राउंड गोलियां दाग दीं। गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। करीब एक घंटे बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें- अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों से मिल रही थी जान से मारने की धमकी
यह भी पढ़ें- 'मैड संधू का नहीं, लॉ एंड ऑर्डर का कत्ल है'; कांग्रेस सांसद ने उठाए सवाल, पुलिस ने गंभीरता से क्यों नहीं लिया?
यह भी पढ़ें- लुधियाना में पूर्व अकाली सरपंच नवतेज की गोली मारकर हत्या, बाइक सवारों ने बरसाई 15 गोलियां
