विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना में पूर्व अकाली सरपंच नवतेज की गोली मारकर हत्या, बाइक सवारों ने बरसाई 15 गोलियां 

Published: Sat, 03 Oct 2026 10:46 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2026 11:14 PM (IST)

लुधियाना के मानेवाल गांव में पूर्व अकाली दल के सरपंच नवतेज सिंह (60) की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली ...और पढ़ें

लुधियाना में पूर्व अकाली सरपंच नवतेज की गोली मारकर हत्या। फाइल फोटो

लुधियाना में पूर्व अकाली सरपंच नवतेज की गोली मारकर हत्या। फाइल फोटो

HighLights

  1. पूर्व अकाली दल सरपंच नवतेज सिंह की गोली मारकर हत्या।

  2. लुधियाना के मानेवाल गांव में बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

  3. हमलावरों ने 15 गोलियां चलाईं, पुलिस जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लाडोवाल थाना क्षेत्र के गांव मानेवाल में शनिवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने पूर्व अकाली दल के सरपंच नवतेज सिंह (60) की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने करीब 15 गोलियां चलाईं, जिनमें से करीब 13 गोलियां नवतेज सिंह को लगीं। वारदात के बाद दोनों बाइक पर फरार हो गए।

नवतेज सिंह घुमारमंडी कृष्ण नगर में रहते थे। गांव मानेवाल में उनकी जमीन है और वह उसकी देखरेख के लिए रोजाना आते-जाते थे। शनिवार शाम करीब सात बजे वह इनोवा कार से लुधियाना लौट रहे थे। एनडीआरएफ कार्यालय के सामने पहुंचने पर घात लगाकर बैठे बाइक सवार दो युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। ताबड़तोड़ गोलियां चलने से नवतेज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सिर और गर्दन में लगी गोली

फायरिंग की सूचना मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और नवतेज सिंह को उन्हीं की इनोवा कार में डालकर डीएमसी अस्पताल ले गए। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गोलियां उनके सिर और गर्दन में भी लगी थीं। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों से मिल रही थी जान से मारने की धमकी