श्री राम आश्रम स्कूल के दो विद्यार्थी लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त
श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल के दो विद्यार्थी विवान और आश्रय ठुकराल का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। ...और पढ़ें

अमृतसर (वि.) : श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल के दो विद्यार्थी विवान और आश्रय ठुकराल का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। विवान व आश्रय ने बताया कि यह सफर सरल नहीं था। प्रशिक्षण काफी कठिन था, परंतु अनुभव बहुत अधिक मिला। आज हमारे नाम के आगे लेफ्टिनेंट लगा है इस सम्मान के लिए हम अपनी प्रधानाचार्या एवं अध्यापकों के आभारी हैं। लेफ्टिनेंट हरीश कुर्ल ने हमेशा हमारा उचित मार्गदर्शन किया है।
विद्यालय के अध्यक्ष बलबीर बजाजी ने लेफ्टिनेंट आश्रय ठुकराल, विवान खुरल और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. विनोदिता सांख्यान ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में कोई न कोई प्रतिभा छुपी होती है। हम उस प्रतिभा का उचित मार्गदर्शन करते हैं, उसे निखारते हैं और प्रोत्साहित करते हैं ताकि विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल कर सकें। आज लेफ्टिनेंट आश्रय ठुकराल और विवान खुरल ने अपनी योग्यता से विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।