विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हेरिटेज स्ट्रीट में दुकानदार और सुरक्षागार्ड भिड़े, चले दातर और बेसबेट

By JagranEdited By:
Published: Fri, 07 Aug 2020 11:54 PM (IST)

श्री दरबार साहिब को जाते रास्ते हेरिटेज स्ट्रीट के फुटपाथ पर कब्जे को लेकर निजी कंपनी के सुरक्षा कर्मी और दुकानदार के कारिदे भिड़ गए।

हेरिटेज स्ट्रीट में दुकानदार और सुरक्षागार्ड भिड़े, चले दातर और बेसबेट
हेरिटेज स्ट्रीट में दुकानदार और सुरक्षागार्ड भिड़े, चले दातर और बेसबेट

जागरण संवाददाता, अमृतसर : श्री दरबार साहिब को जाते रास्ते हेरिटेज स्ट्रीट के फुटपाथ पर कब्जे को लेकर निजी कंपनी के सुरक्षा कर्मी और दुकानदार के कारिदे भिड़ गए। घटना शुक्रवार दोपहर की है। दोनों तरफ से दातर, बेसबेट और लाठियां चलीं। यहां तक कि कुछ हमलावरों ने तो सड़क पर पड़े ईट-पत्थर भी चलाने शुरू कर दिए। घटना में हरजीत सिंह और सरबजीत सिह नामक सुरक्षाकर्मी मामूली जख्मी हुए हैं। कोतवाली थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

सिक्योरिटी अफसर कैप्टन हरविदर सिंह ने बताया कि श्री दरबार साहिब और जलियांवाला बाग को जाते (रास्ते) हेरिटेज स्ट्रीट के फुटपाथ पर एक दुकानदार ने कब्जा कर रखा है। उसने फुटपाथ पर पंखे और ट्यूबलाइट्स तक लगाई हुई हैं। उनकी कंपनी के सफाई कर्मियों को कभी सुबह सफाई करते समय करंट के झटके भी लग चुके हैं। दुकानदार फुटपाथ पर कब्जा नहीं छोड़ रहा। वीरवार को भी सुरक्षाकर्मियों और दुकानदार के कारिदों के बीच कहासुनी हुई थी। शुक्रवार की दोपहर एकाएक 10-12 सुरक्षाकर्मी दुकानदार से बात करने गए थे। अतिक्रमण करने वाले दुकानदार ने जब सुरक्षाकर्मियों को देखा तो उन्होंने घेरना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों ने दातर, बेसबेट और लाठियों से एक दूसरे को पीटना शुरू कर दिया। वहां कुछ श्रद्धालुओं ने भागकर जान बचाई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।