विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अस्पताल में भर्ती युवती से मौसा ने किया दुष्कर्म

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Thu, 04 May 2017 01:35 PM (IST)Updated: Thu, 04 May 2017 08:32 PM (IST)

अस्पताल में भर्ती एक युवती के अटेंडेंट के रूप में पहुंचे उसके मौसा ने ही उसे हवस का शिकार बना डाला। आरोपी फरार है।

अस्पताल में भर्ती युवती से मौसा ने किया दुष्कर्म
अस्पताल में भर्ती युवती से मौसा ने किया दुष्कर्म

जेएनएन, अमृतसर। पिता की मौत के बाद फाजिल्का से डिप्रेशन का इलाज कराने पहुंची युवती से मेंटल अस्पताल में उसके मौसा ने ही दुष्कर्म कर डाला। घटना सोमवार रात की है, जब पीड़िता की मां आरोपी रिश्तेदार को अस्पताल में बेटी की हिफाजत करने के लिए छोड़ गई और खुद पैसों का बंदोबस्त करने के लिए घर गई थी।

सब इंस्पेक्टर तेजिंदर सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धूनिके गांव निवासी इंद्र सिंह के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। पूजा (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की 4 फरवरी 2017 को मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मानसिक हालत खराब होनी शुरू हो गई। परिवार के सदस्यों ने पहले फाजिल्का में ही उसका इलाज करवाना शुरू किया था, लेकिन किसी तरह का सुधार नहीं होने पर वहां के डॉक्टर ने उसे अमृतसर के डॉ. विद्या सागर अस्पताल में दाखिल करवाया। अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें रहने के लिए कमरा भी दे दिया था।

यह भी पढ़ें: नाबालिग बहनों को प्रेमजाल में फंसा युवक एक को ले गए संगरूर दूसरी को गौंडा

वहां बतौर अटेंडेंट उसकी मां और मौसा इंद्र सिंह रह रहा था। 29 अप्रैल को अस्पताल में कुछ पैसे जमा करवाने थे और उसकी मां पैसों का बंदोबस्त करने के लिए घर चली गई। मां ने उसके मौसा को पूजा की देखरेख के लिए वहीं छोड़ा था। पीड़िता ने बताया कि उसका मौसा अक्सर उसके कमरे में ही सोता था। मई की रात उसने दवा खाई और अपने बिस्तर पर आराम करने लगी। दवा लेने के बाद वह कुछ बेसुध सी हो गई।

यह भी पढ़ेंः एयरफोर्स कर्मी छात्रा से करता रहा दुष्कर्म, अब फेसबुक पर लिखा- नहीं करूंगा शादी

मौका मिलते ही आरोपी इंद्र सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। जब अगले दिन उसकी नींद खुली तो उसकी हालत ठीक नहीं थी। उसने तुरंत घटना के बारे में अपनी मां को सूचित किया, लेकिन मां के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो चुका था।

यह भी पढ़ें: किराये के घर में चल रहा था देह व्यापार का अड्डा, चार महिलाओं सहित 8 काबू

सब इंस्पेक्टर तेजिंदर कौर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इसके साथ ही बुधवार को पीड़िता के अदालत में भी बयान दर्ज करवा दिए गए है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है।

यह भी पढ़ें: थाने में दुष्कर्म पीड़िता के यौनशोषण का प्रयास, डीजीपी को नोटिस