अमृतसर-दिल्ली रूट पर चल रहे काम से रेल यातायात प्रभावित, शनिवार-रविवार 10 ट्रेनें रद; 6 का बदला मार्ग
मानांवाला रेलवे स्टेशन पर काम के कारण शनिवार-रविवार अमृतसर से चलने वाली 10 ट्रेनें रद रहेंगी। छह ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।
HighLights
मानांवाला रेलवे स्टेशन पर चल रहे काम से यातायात प्रभावित।
शनिवार-रविवार को अमृतसर से 10 ट्रेनें रद्द, 6 डायवर्ट।
यात्रियों को यात्रा योजना बदलनी पड़ रही, वेटिंग लिस्ट बढ़ी।
गगनदीप शर्मा, अमृतसर। मानांवाला रेलवे स्टेशन पर चल रहे काम का असर अमृतसर से आने-जाने वाली ट्रेनों पर लगातार पड़ रहा है। शुक्रवार को भी अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, अमृतसर-चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस, नंगल डैम एक्सप्रेस, अमृतसर-कटिहार त्योहार विशेष और अमृतसर-अटारी डीईएमयू सहित कई ट्रेनें रद रहीं। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही रोक दिया गया।
अब शनिवार और रविवार को यात्रियों की परेशानी और बढ़ने वाली है। दोनों दिनों में अमृतसर से जुड़ी कुल 10 ट्रेनें रद रहेंगी, जबकि छह ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलाई जाएंगी। इसके चलते यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ सकती है। कई यात्री पहले से कराई गई बुकिंग रद कराने को मजबूर हैं। वहीं, दूसरी ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने से प्रतीक्षा सूची भी लंबी होने लगी है।
यह भी पढ़ें- घर से निकलने से पहले चेक कर लें ट्रेनों की लिस्ट, 27 सितंबर तक पंजाब से चलने वाली 69 गाड़ियां हैं प्रभावित
शुक्रवार को ट्रेन रूट रहा प्रभावित
शुक्रवार को अमृतसर से सुबह 05.10 बजे चलने वाली ट्रेन संख्या (12542/41) अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस व शाम 5.05 बजे चलने वाली (12412/11) अमृतसर-चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस, दोपहर 2 बजे चलती (14505/06) नंगल डैम एक्सप्रेस, दोपहर 1.25 बजे चलने वाली (05735) अमृतसर-कटिहार त्योहार स्पेशल और सुबह 7.30 बजे चलती (74661/62) अमृतसर-अटारी डीइएमयू रद रही।
(64552/51) लुधियाना-छेहरटा पैसेंजर और (74653/54) वेरका-डेरा बाबा नानक डीइएमयू अमृतसर से रद रही। (64552/51) लुधियाना-छेहरटा पैसेंजर का जंडियाला और (74653/54) वेरका-डेरा बाबा नानक डीइएमयू का वेरका में आगमन-प्रस्थान हुआ। शनिवार-रविवार अगले दो दिनों में यात्रियों की परेशानी दुगणी होने वाली है।
क्योंकि इन दो दिनों में अमृतसर अप-डाउन की कुल 10 ट्रेने रद रहेगीं और छह डावर्ट रूट से चलाई जानी है। इस स्थिति में यात्री बुकिंग रद कराने को मजबूर हो रहे है। जिससे दूसरी ट्रेनों में भीड़ बढ़ रही है और वेटिंग लिस्ट लंबी होती जा रही है।
यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Prices Today: पंजाब की मंडियों में अनाज, दलहन और तिलहन के ताजा भाव; सराफा बाजार में दिखी चमक
शनिवार-रविवार यह ट्रेनें रद रहेगीं
- (14542/41) अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस
- (14680/79) अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस
- (12054/53) अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस
- (14505/06) अमृतसर-नंगल डैम एक्सप्रेस
- (12412/11) अमृतसर-चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस
- (74692/91) अमृतसर-कादियां डीइएमयू
- (74603/04) ब्यास-तरन तारन
- (74605/06) ब्यास-तरन तारन
- (74686/85) भगतांवाला-खेमकरन
- (74661/62) अमृतसर-अटारी
रद ट्रेनों का विकल्प-यात्री इन ट्रेनों के सहारे लें
- (14542/41) अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस एवं (14680/79) अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्री अमृतसर से सुबह 7.20 बजे चलने वाली (12926) अमृतसर-मुंबई बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस के सहारे चंडीगढ़ या नई दिल्ली जा सकते हैं।
- (12054/53) अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस यात्रियों को पूरा दिन इंतजार करना पड़ेगा, उसके बाद सीधा रात 9.35 बजे (14632) अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन ही हरिद्वार के लिए चलती है।
- अमृतसर से शाम के समय चलती (12412/11) अमृतसर-चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस के रद्द होने की सूरत में चंडीगढ़ जाने के लिए यात्री रात 8 बजे चलती (18102) जम्मूतवी-टाटानगर एक्सप्रेस और रात 9.35 बजे (14632) अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन से चंडीगढ़ जा सकते हैं।
- (14505/06) अमृतसर-नंगल डैम एक्सप्रेस का कोई विकल्प मौजूद नहीं है। इसलिए नंगल डैम आने-जाने के लिए यात्रियों को बस या किसी और साधन की राह देखनी होगी।
शार्ट टर्मिनेट/शार्ट आर्गीनेट ट्रेनों की सूची
- (64552/51) छेहरटा-लुधियाना पैसेंजर टांगरा स्टेशन तक आएगी-जाएगी।
- (12498/97) अमृतसर-नई दिल्ली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस जालंधर शहर तक आएगी-जाएगी।
- (74653/54) वेरका-डेरा बाबा नानक वेरका तक आएगी-जाएगी।
यह ट्रेनें डायवर्ट रूटों से चलेगीं
- (22430/29) पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस सुपरफास्ट एक्सप्रेस को पठानकोट-मुकेरियां-जालंधर कैंट-लुधियाना मार्ग से चलाया जाएगा।
- (14803/04) भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस को पठानकोट-मुकेरियां-जालंधर कैंट-लुधियाना मार्ग से चलाया जाएगा।
- (22424) अमृतसर-गौरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस, (19611) अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस और (14615) लाल कुआं-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस को तरन तारन-ब्यास के रास्ते रवाना किया जाएगा।
- (12029) नई दिल्ली-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस ब्यास-तरन तारन के रास्ते अमृतसर पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- 'रिश्ते को तार-तार...', भतीजी से छेड़छाड़ करने वाले 63 वर्षीय आरोपी को हाई कोर्ट से झटका; अग्रिम जमानत याचिका खारिज
