Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mika Singh: गोल्‍डन टेंपल पहुंचे पंजाबी सिंगर मीका सिंह, नतमस्‍तक हो ली सेल्‍फी; नई म्‍यूजिक एल्‍बम की दी हिंट

    Updated: Fri, 19 Jul 2024 02:30 PM (IST)

    पंजाब के मश्‍हूर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) गोल्‍डन टेंपल पहुंचे। गायक ने यहां सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा आर्शीवाद लिया। मीका सिंह ने अपने आने वाले प्रोजेक्‍ट के बारे में भी पत्रकारों को हिंट दी। मीका का अभी कर्तम भुगतम रिलीज हुआ था। इंटरनेट मीडिया पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है। मीका बॉलीवुड में भी गाना गा चुके हैं।

    Hero Image
    गोल्‍डन टेंपल में नतमस्‍तक हुए मीका सिंह

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। प्रसिद्ध पंजाबी गायक मीका सिंह (Mika Singh) ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब (Golden Temple) में माथा टेका। करीब एक साल के बाद सचखंड में नतमस्तक हुए मीका ने परिक्रमा में पवित्र सरोवर के समक्ष सेल्फी भी ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जल्‍द रिलीज होगी नई एल्‍बम: मीका सिंह

    मीका ने अपने किसी भी नए प्रोजेक्ट की जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्होंने इशारा किया कि जल्दी ही वह नहीं एल्बम रिलीज करने जा रहे हैं। गायक दलेर मेहंदी के भाई मीका का दो महीने पहले नया गीत 'कर्तम भुगतम' रिलीज हुआ था।

    बड़े-बड़े सुपरस्‍टार के लिए गाए गाने

    मीका सिंह पंजाब के मश्‍हूर सिंगर में से एक हैं। बॉलीवुड में भी उन्‍होंने अपनी अलग ही छाप छोड़ी है। किसी भी पार्टी या शादी में मीका का गाना न चले ऐसा कभी हुआ ही नहीं है। सलमान खान, अक्षय कुमार और सैफ अली खान जैसे सुपरस्‍टार को अपने गानों पर नचाने वाले मीका लोकप्रियता के अलग मुकाम पर हैं। अपने गानों के लिए मीका को कई पुरुस्‍कार भी मिले हैं।

    यह भी पढ़ें: Jyoti Nooran: 'मैं थारे पांव की जुत्ती' की गायिका ज्योति नूरां विवादों में घिरी, एक्स हसबैंड ने लगाया गंभीर आरोप

    टीवी शोज भी कर चुके हैं जज

    मीका सिंह टीवी पर सिंगिंग शोज में भी जज करते नजर आए हैं। द वॉइस ऑफ इंडिया में मीका शान, सुनिधि चौहान और हिमेश रेशमिया के साथ जज रहे थे। इसके साथ ही मीका सिंह कई विवादों में भी घिरे थे।