विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather Today: मौसम रहेगा शुष्क, कल से पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव; क्या कर्वाचौथ पर दिखेगा चांद?

Published: Fri, 23 Oct 2026 07:00 AM (IST)

पंजाब में मौसम शुष्क बना हुआ है। रात का तापमान 2 डिग्री तक सामान्य के करीब बना है। लेकिन कल नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है।

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. पश्चिमी विक्षोभ 24 अक्टूबर से पंजाब में सक्रिय होगा।

  2. कुछ जिलों में बारिश और तापमान में गिरावट संभव।

  3. करवा चौथ 29 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में बीते कुछ दिनों से मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है। हालात ऐसे हैं कि रातों का तापमान सामान्य से 2 डिग्री के करीब अधिक दर्ज किया जा रहा है, जबकि दिन के तापमान में उतार चढ़ाव बाकी है। लेकिन कल से राहत मिलती दिख रही है। नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। लेकिन एक सप्ताह में कर्वाचौथ आने वाला है। 

मौसम विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में आने वाले दिनों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन जो नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस शनिवार से एक्टिव हो रहा है, उसका असर पंजाब में भी देखने को मिलेगा। कुछ जिलों में बारिश हो सकती है और बादल छाए रह सकते हैं। जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होगी। वहीं, रात का तापमान सामान्य होने के आसार बन रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Rates Today: आटा-दाल के भाव स्थिर, सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम गिरे, खरीदारों के खिले चेहरे

दो दिन रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान पूरे राज्य में कहीं भी न तो बारिश होने वाली है और ना ही बादल छाए रहने के आसार हैं। लेकिन 24 अक्टूबर से बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसका असर 25 अक्टूबर को भी देखने को मिलेगा। 

मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्टूबर को फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में बारिश हो सकती है। जबकि 25 अक्टूबर को राज्य के तीन जिलों पठानकोट, होशियारपुर और गुरदासपुर में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा।  

वहीं, कर्वाचौथ की बात करें तो 29 अक्टूबर को पूरे राज्य में मौसम साफ रहने के आसार बन रहे हैं। इस दौरान न तो बारिश के आसार हैं और ना ही मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी की है। स्पष्ट है कि इस दिन मौसम साफ रहेगा और सुहागिनें चांद सही समय पर देख सकेंगी।

यह भी पढ़ें- त्यौहारों के बीच अमृतसर में BIS का एक्शन, हॉलमार्किंग में खामी मिलने पर तकरीबन 70 लाख का सोना जब्त

फरीदकोट रहा सबसे गर्म शहर

पंजाब में वीरवार अधिकतम तापमान में मामूली रूप से 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, फिर भी तापमान राज्य में सामान्य के करीब बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान फरीदकोट में 36.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। इसके विपरीत, औसत न्यूनतम तापमान में कल के मुकाबले 0.2 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी हुई है और यह राज्य में सामान्य से 2.1 डिग्री ऊपर चल रहा है।

प्रमुख शहरों के तापमान आंकड़ों पर नजर डालें तो अमृतसर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री, लुधियाना में अधिकतम 31.4 डिग्री, पटियाला में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री रहा।  

यह भी पढ़ें- 'पंजाब में बनेगी NDA सरकार', अमित शाह के बयान से अकाली दल-भाजपा में गठबंधन की सुगबुगाहट तेज