Punjab Weather Today: बारिश का दौर थमा, आज रहेगा शुष्क मौसम; अगले कुछ दिनों में फिर बदलेंगे तेवर
वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने के बाद आज राज्य में बारिश के आसार नहीं हैं और मौसम शुष्क रहने ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्म्क तस्वीर है।
HighLights
पश्चिमी विक्षोभ के बाद पंजाब में मौसम हुआ शुष्क।
28 और 29 अक्टूबर को राज्य में बारिश के आसार।
शनिवार को अमृतसर, बठिंडा में हल्की बारिश दर्ज।
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पंजाब में शनिवार ही खत्म हो गया। आज पंजाब में मौसम शुष्क रहने का अनुमार है। इतना ही नहीं, आज न तो बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी है और न ही अनुमान है। शनिवार राज्य के कुछ जिलों में बारिश हुई। जिसके बाद राज्य के रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार राज्य के अधिकतम औसत तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ौतरी देखने को मिली है। लेकिन अधिकतम तापमान जो बीते दिनों 36 डिग्री के करीब चल रहा था, अब 32.4 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है, जो बठिंडा में रहा। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार रविवार और अगले दो दिन राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। जिसके चलते तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है।
28-29 अक्टूबर को फिर बदलाव होगा
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिन पूरे राज्य में कोई अलर्ट नहीं है और न ही बारिश का अनुमान है। लेकिन 28 और 29 अक्टूबर को राज्य में बारिश के आसार बन रहे हैं। इस दौरान मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इन दो दिनों में पंजाब-हिमाचल प्रदेश के सरहदी जिलों में बारिश को लेकर आसार बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस में परगट सिंह का फॉर्मूला हुआ हिट, एकजुट नजर आ रहे नेता; केसी वेणुगोपाल करेंगे जल्द बैठक
अमृतसर-बठिंडा में दर्ज हुई बारिश
मौसम केंद्र चंडीगढ़ द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में औसतन अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि राज्य में तापमान सामान्य के करीब ही बना हुआ है। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान की बात करें तो चंडीगढ़ में 31.2 डिग्री, अमृतसर में 28.8 डिग्री, लुधियाना में 30.8 डिग्री, पटियाला में 31.7 डिग्री, जालंधर में 30.8 डिग्री, मोहाली में 31.0 डिग्री और फिरोजपुर में 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारिश की स्थिति देखें तो अमृतसर में बूंदाबांदी दर्ज की गई, जबकि बठिंडा के केंद्रों पर 2.5 मिमी और फिरोजपुर में 2.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें- परिवहन मंत्री हरपाल चीमा के साथ बैठक के बाद PRTC-पनबस कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, पंजाब में बस सेवाएं बहाल
