विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather: धुंध से मिली राहत मगर आबोहवा बिगड़ी, ओरेंज जोन में पहुंचे जालंधर-खन्ना समेत चार शहर ; AQI 200 पार

Published: Tue, 24 Nov 2026 07:00 AM (IST)

पंजाब में मौसम सामान्य बना हुआ है। धुंध को लेकर अलर्ट भी जारी नहीं किया गया। लेकिन, एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है।

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. पंजाब में धुंध से मिली राहत, आसमान साफ रहने का अनुमान।

  2. राज्य की हवा की गुणवत्ता बिगड़ी, कई शहरों का AQI 200 पार।

  3. खन्ना में सबसे खराब AQI 277, रूपनगर में सामान्य स्थिति।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में मौसम सामान्य रहने वाला है। बीते कुछ दिनो ंसे धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया था, जिससे अब राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार, आने वाले दिन न तो धुंध और न ही बारिश को लेकर कोई अलर्ट है। जिसके चलते आसमान साफ रहने का अनुमान है, लेकिन राज्य की आबोहवा बिगढ़ी हुई है। 

सेंट्रल पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य की हवा में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। कई शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 200 पार दर्ज किया जा रहा है। सबसे खराब हालात खन्ना में बने हुए हैं, जहां AQI 277 तक बना हुआ है, जबकि रूपनगर में वायु गुणवत्ता सामान्य दर्ज की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Bhav: आटा-दाल और चावल की नई दरें जारी, सर्राफा बाजार में ₹5,500 की छलांग के साथ चमका सोना-चांदी

पंजाब के शहरों में प्रदूषण का स्तर

शहर AQI
अमृतसर 171
बठिंडा 98
जालंधर 208
खन्ना 277
लुधियाना 200
मंडी गोबिंदगढ़ 206
पटियाला 129
रूपनगर 42

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव: BJP के पुराने गढ़ में टिकट की जंग, फिरोजपुर शहरी सीट पर 6 दावेदारों ने बिछाई सियासी बिसात

तापमान में हल्का बढ़ौतरी दर्ज

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि यह प्रदेश में सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 29.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान की बात करें तो चंडीगढ़ शहर में 27.4 डिग्री, अमृतसर में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री, लुधियाना में 26.4 डिग्री और पटियाला में 27.2 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा पठानकोट में 23.8 डिग्री, फरीदकोट में 27.5 डिग्री, गुरदासपुर में 25.0 डिग्री और बल्लोवाल सौंखरी में 25.2 डिग्री तापमान रहा।

रूपनगर में 28.4 डिग्री, संगरूर में 26.8 डिग्री, फिरोजपुर में 26.8 डिग्री, मोहाली में 26.4 डिग्री, फतेहगढ़ साहिब में 26.4 डिग्री और कपूरथला में 24.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- पार्टी स्थापना दिवस पर मोगा से 'AAP' करेगी पंजाब में चुनाव प्रचार का आगाज, केजरीवाल-मान के साथ एक मंच पर दिखेंगे सभी 71 घोषित उम्मीदवार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।