विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather Today: बारिश का दौर खत्म, राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज; प्रदूषण बढ़ने से सांसें उखड़ी

Published: Sat, 31 Oct 2026 06:00 AM (IST)

शुक्रवार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के चलते कई जिलों में बादल छाए रहे। जिसके चलते राज्य के तापमान में बढ़ौतरी ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब में बारिश का दौर समाप्त।

  2. बादलों के चलते राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज।

  3. पराली जलाने से पंजाब की वायु गुणवत्ता में लगातार गिरावट।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर अब पंजाब में खत्म हो गया है। शुक्रवार भी कुछ जिलों में बादल देखने को मिले, जबकि शुक्रवार शाम तक राज्य में बारिश रिपोर्ट नहीं हुई। बादलों के चलते राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं पराली जलने के बाद राज्य की वायु गुणवत्ता में लगातार गिरावट भी देखने को मिल रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार राज्य के तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे गिर गया है। 

जारी जानकारी के अनुसार अब आने वाले दिनों में राज्य में न तो बारिश के आसार हैं और न ही कोई अलर्ट जारी किया गया है। 

यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Rates: मंडियों में हलचल जारी, सराफा बाजार में सोना-चांदी धड़ाम; खरीदारों के खिले चेहरे

प्रदूषण का बढ़ा स्तर

वहीं दूसरी तरफ प्रदूषण विभाग की तरफ से शुक्रवार जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य के तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। अधिकतर जिले यलो कैटेगरी में हैं, यानी कि यहां गुणवत्ता 100 AQI से अधिक है। 

शहर AQI
अमृतसर 178
बठिंडा 42
जालंधर 90
लुधियाना 99
खन्ना 173
मंडी गोबिंदगढ़ 153

यह भी पढ़ें- Punjab OPD List: पंजाब के 4 जिलों के प्रमुख अस्पतालों में कल होगी ओपीडी, जानें कौन डॉक्टर देखेंगे मरीज

रूपनगर में तापमान 32.8 डिग्री दर्ज

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। औसत अधिकतम तापमान में -1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है और यह सामान्य से -1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है।

राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रूपनगर में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रमुख स्टेशनों के तापमान पर नजर डालें तो चंडीगढ़ शहर में अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 27.6 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसी तरह जालंधर में तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा फरीदकोट में तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा पर 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

यह भी पढ़ें- 'कल 12 बजे AAP पहली उम्मीदवारों की लिस्ट करेगी जारी', CM मान ने दिल्ली में पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर की घोषणा


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।