विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather Today: आज एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, कल से यलो अलर्ट जारी; कर्वा चौथ पर बादल ढकेंगे चांद!

Published: Wed, 28 Oct 2026 07:00 AM (IST)

पंजाब में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। देर शाम पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके असर कल राज्य ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. आज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कल से मौसम में बदलाव

  2. 29-31 अक्टूबर तक बारिश, आंधी, ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

  3. करवा चौथ पर चांद दिखने में मुश्किल, किसानों को सलाह

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब का मौसम आज शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक 28 अक्टूबर को राज्य में मौसम बिल्कुल साफ और शांत रहने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद 29, 30 और 31 अक्टूबर को मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। आज देर शाम पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिस अनुसार कल से राज्य में देखने को मिलेगा।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते कर्वा चौथ के दिन राज्य में सुहागिनों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगर राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहे तो रात के समय चंद्रमा के दर्शन करना मुश्किल हो सकता है। मौसम विभाग ने 29 से 31 अक्टूबर तक बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सिर्फ बारिश ही नहीं, तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और ओलावृष्टि भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Rates: दाल-चावल के भाव जारी, सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के दाम गिरने से खरीदारों के खिले चेहरे

जानें कौसा रहेगा मौसम

राज्य में 29 और 30 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा 31 अक्टूबर को भी आंधी और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। विस्तृत पूर्वानुमान के अनुसार, इस सप्ताह राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रह सकता है।

पिछले चार दिनों (23 से 26 अक्टूबर) के दौरान राज्य में छिटपुट से लेकर शुष्क मौसम दर्ज किया गया था। आगामी दिनों में संभावित बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी को देखते हुए किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में ECI ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी, अधिकारियों के तबादले के निर्देश; 30 नवंबर तक देनी होगी रिपोर्ट

तापमान में हल्की बढ़ौतरी दर्ज

पंजाब राज्य में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, हालांकि यह तापमान राज्य में सामान्य के करीब ही बना हुआ है। जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान पंजाब में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इसके अलावा अन्य प्रमुख शहरों और जिलों की बात करें तो चंडीगढ़ सिटी में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 32.4 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 31 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर में 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। कुछ स्थानों जैसे पठानकोट और थीन डैम में तापमान में हल्की गिरावट भी देखी गई है।

यह भी पढ़ें- 'पानी की हर बूंद के लिए अदालत से सड़क तक लड़ेंगे', CM मान का राजस्थान से 1.44 लाख करोड़ की राॅयल्टी का दावा