Punjab Weather: 5 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क, दिन में 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; रात को बढ़ेगी ठंड
पंजाब में आने वाले दिन शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।
HighLights
5 नवंबर तक पंजाब में शुष्क मौसम रहने का अनुमान।
दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना।
रात के तापमान में गिरावट, ठंडक बढ़ने की उम्मीद।
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब का मौसम आने वाले कुछ दिन शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान राज्य के तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलगा। रातें ठंडी होंगी, लेकिन दिन का तापमान सामान्य के करीब बना रहेगा। रविवार दिन के तापमान में हल्की बढ़ौतरी देखने को मिली, जबकि ये सामान्य के करीब बना रहा।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी के कारण समतल इलाकों में चलने वाली ठंडी हवाओं से रात के तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार बठिंडा का तापमान सबसे अधिक रहा। वहां तापमान 32.5 डिग्री पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 5 नवंबर तक बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। पूरे सप्ताह मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा 2027 चुनाव: संजीव अरोड़ा को AAP का टिकट, जानिए उन चर्चित चेहरों को जिन्होंने जेल से जीत की दर्ज
दिन के तापमान में रहेगी बढ़ोतरी
मौसम विभाग के अनुसार, 5 नवंबर तक पंजाब के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। राज्य के बाकी हिस्सों में यह 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। अधिकतम तापमान सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। इससे दिन के समय हल्की गर्माहट बनी रहेगी।
रात के तापमान में आएगी गिरावट
न्यूनतम तापमान की बात करें तो पंजाब के उत्तरी हिस्सों में यह 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। पटियाला के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। राज्य के बाकी हिस्सों में रात का तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
यह भी पढ़ें- विदेश भागने की फिराक में था बटाला ग्रेनेड हमले का आरोपित करन, मुंबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने दबोचा
जानें शहरों का तापमान
पंजाब में अधिकतम तापमान की स्थिति सामान्य बनी हुई है। रविवार राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़त दर्ज की गई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इसके अलावा चंडीगढ़ में 30.1 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 28.6 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 30.2 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पठानकोट और फरीदकोट जैसे क्षेत्रों में भी तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।