विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather: तीन दिनों तक धुंध का यलो अलर्ट जारी, प्रदूषण से उखड़ी सांसें, जालंधर-खन्ना का AQI 200 पार हुआ

Published: Wed, 25 Nov 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

मौसम विभाग ने राज्य में तीन दिनों तक धुंध का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। दूसरी तरफ प्रदूषण का बढ़ रहा स्तर सांसें घोंट रहा है। जालंधर और खन्ना में हालात अधिक खराब बने हएु हैं।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. पंजाब में अगले तीन दिनों तक घने कोहरे का येलो अलर्ट।

  2. जालंधर और खन्ना में वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 पार।

  3. राज्य में औसत तापमान सामान्य, प्रदूषण चिंता का विषय।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब का तापमान सामान्य बना हुआ है। औसत अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। लेकिन, मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) चंडीगढ़ की तरफ से राज्य में धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। ये अलर्ट आज और आने वाले दो दिन और बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में डेंस फॉग देखने को मिल सकती है।

केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में एयर क्वालिटी इंडेक्स दो शहरों को छोड़ अन्य में चिंताजनक स्थिति में हैं। बठिंडा और रूपनगर में हालात सामान्य बने हुए हैं, जबकि अन्य शहरों में ये 100 से 280 के बीच में बना हुआ है। सबसे बुरे हालात जालंधर और खन्ना में बने हुए हैं, जहां AQI 200 पार हो चुका है।

यह भी पढ़ें- 'अकाली दल से होगा सीएम चेहरा', पंजाब में BJP-SAD गठबंधन के बाद अमित शाह का बड़ा एलान

पंजाब के शहरों में AQI का स्तर

शहर (City) वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)
अमृतसर 152
बठिंडा 61
जालंधर 210
खन्ना 279
लुधियाना 194
पटियाला 122
रूपनगर 46

आज 7 जिलों में धुंध का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के जिलों में घने कोहरे/धुंध का अलर्ट जारी है।

25 नवंबर 2026: पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, रूपनगर और जालंधर जिलों में कुछ स्थानों पर घने कोहरे का अलर्ट है।
26 नवंबर 2026: पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।
27 नवंबर 2026: पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर  जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है।
28 नवंबर 2026: पंजाब के सभी जिलों के लिए मौसम सामान्य रहेगा और किसी भी जिले में कोहरे की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- पंजाब की सियासत में उलटफेर: 6 साल बाद फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल! 2027 चुनाव के लिए सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तैयार

तापमान में दिखा हल्का बदलाव

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग  चंडीगढ़ द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के औसतन अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी देखी गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य और शुष्क ही बना हुआ है।

राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा एयरपोर्ट पर 30.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रूपनगर में 29.9 डिग्री, बठिंडा शहर में 29 डिग्री, पटियाला में 27.8 डिग्री, फिरोजपुर व तरनतारन में 27.5 डिग्री, चंडीगढ़ सिटी में 27.3 डिग्री, कपूरथला में 26.7 डिग्री, लुधियाना में 26.6 डिग्री, होशियारपुर में 26.4 डिग्री, अमृतसर में 25.9 डिग्री, गुरदासपुर में 25.5 डिग्री और पठानकोट में 25 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। 

यह भी पढ़ें- 'गठबंधन हमेशा समय की कसौटी पर खरा उतरा...', अकाली दल की NDA में वापसी पर बोले प्रधानमंत्री मोदी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।