विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather 21st October: तापमान में हल्की बढ़ौतरी दर्ज, बठिंडा में पारा पहुंचा 33 डिग्री के करीब

Published: Wed, 21 Oct 2026 06:00 AM (IST)

पंजाब के तापमान में मंगलवार बढ़ौतरी देखने को मिली। दिन का तापमान तो हल्की बढ़ौतरी के साथ सामान्य रहा, लेकिन रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. पंजाब में दिन का तापमान सामान्य, रात में बढ़ोतरी।

  2. 24-25 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना।

  3. बठिंडा में 33.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब के तापमान में हल्की बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। दिन का अधिकतम तापमान तो सामान्य के करीब बना हुआ है, लेकिन रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। लेकिन जल्द ही मौसम में परिवर्तन के आसार बन रहे हैं। अनुमान है कि इससे राज्य का तापमान सामान्य के करीब पहुंचेगा। 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पंजाब के दिन के तापमान में 0.2 डिग्री की हल्की बढ़ौतरी देखने को मिली है। वहीं, रात का तापमान, यानी न्यूनतम तापमान सामान्य से तकरीबन 2 डिग्री के करीब अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसका असर राज्य में 24 और 25 अक्टूबर को देखने को मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें- अमृतसर पहुंचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान, गोल्डन टेंपल में टेका माथा; अटारी सीमा पर लगाए देशभक्ति के नारे

3 दिन शुष्क रहेगा पंजाब का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार आज व आने वाले दो दिनों तक राज्य का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं। लेकिन 24-25 अक्टूबर को राजस्थान से जुड़े जिलों फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा, मानसा और फिरोजपुर में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

हालांकि मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन एक्टिव होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर इन जिलों में देखने को मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें- अमित शाह के पंजाब दौरे पर सीएम भगवंत मान ने साधा निशाना, बोले- पहले कांडला बंदरगाह पर रोकें नशा

बठिंडा में 33.5 डिग्री तापमान दर्ज

 मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि यह राज्य में सामान्य के करीब बना हुआ है।

पूरे राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा प्रमुख शहरों और जिलों के तापमान पर नजर डालें तो चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री, अमृतसर में 30.4 डिग्री, लुधियाना में 30 डिग्री, पटियाला में 32.4 डिग्री और पठानकोट में 28.8 डिग्री दर्ज किया गया।

इसी प्रकार फिरोजपुर में तापमान 32.5 डिग्री, संगरूर में 29.9 डिग्री, गुरदासपुर में 30.5 डिग्री और मोहाली में 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 

 

यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा की हत्या की जांच करेगी CBI, मानसा पहुंचे अमित शाह ने किया एलान- 120 दिन में केस होगा हल