विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर पहुंचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान, गोल्डन टेंपल में टेका माथा; अटारी सीमा पर लगाए देशभक्ति के नारे

Published: Tue, 20 Oct 2026 05:42 PM (IST)

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अमृतसर पहुंचे। उन्होंने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका और अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी देखकर देशभक्ति के नारे लगाए।

अटारी बॉर्डर पर पहुंचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान।

अटारी बॉर्डर पर पहुंचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान।

HighLights

  1. आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अमृतसर पहुंचे।

  2. श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका, आशीर्वाद लिया।

  3. अटारी सीमा पर देशभक्ति के नारे लगाए, उत्साह बढ़ाया।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री सारा अली खान मंगलवार को अमृतसर पहुंचे। दोनों कलाकारों ने श्री हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टैंपल) में माथा टेककर गुरु घर का आशीर्वाद लिया और सरबत के भले की अरदास की।

इसके बाद वे अटारी सीमा पर पहुंचे, जहां उन्होंने भारत-पाकिस्तान सीमा पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी देखी। इस दौरान दोनों कलाकारों ने वहां मौजूद लोगों के साथ देशभक्ति के नारे लगाकर उत्साह बढ़ाया।

यह भी पढ़ें- 'मुझे दिल का दौरा पड़ गया', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान घायल हुए व्लॉगर ने सुनाई आपबीती

सरबत के भले की अरदास की

श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के बाद दोनों कलाकार भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय अटारी सीमा के लिए रवाना हुए। अटारी सीमा पर पहुंचकर उन्होंने प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी को बहुत ही नजदीक से देखा और सैनिकों के पराक्रम को सराहा।

इस दौरान सीमा पर माहौल पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ था। वहां मौजूद सैकड़ों पर्यटकों और देशवासियों के साथ आयुष्मान खुराना और सारा अली खान ने भी पूरे जोश के साथ भारत माता के जयघोष और देशभक्ति के नारे लगाए।

यह भी पढ़ें- यूपी में यहां कुंभकर्ण की है आटा चक्की, रावण की 18 साल से चल रही प्रिंटिंग प्रेस

फैंस में दिखा उत्साह

दोनों कलाकारों की एक झलक पाने के लिए सीमा पर मौजूद लोग खासे उत्साहित नजर आए।  इस दौरान सीमा पर देशभक्ति का माहौल रहा। वहां मौजूद लोगों के साथ आयुष्मान खुराना और सारा अली खान ने भी देशभक्ति के नारे लगाए।

यह भी पढ़ें- 'ऑपरेशन पूरा हुआ', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद शूटर्स ने अपने हैंडलर्स को भेजी थी जानकारी