विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather Today: पहाड़ों से आ रही हवाओं ने गिराया तापमान, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के करीब पहुंचा

Published: Tue, 20 Oct 2026 07:58 AM (IST)

पंजाब के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। दिन का तापमान जहां 33 डिग्री के करीब बना ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. पहाड़ों से आ रही हवाओं से पंजाब में तापमान गिरा।

  2. मौसम शुष्क रहने का अनुमान, बारिश की संभावना नहीं।

  3. बठिंडा सबसे गर्म, नवांशहर सबसे ठंडा शहर रहा।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। पहाड़ों से आने वाली हवाओं के कारण तापमान में हल्की-हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार आने वाले दिनों में भी तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार पंजाब में आज बारिश के आसार नहीं हैं और आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं, कल के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में हल्की कमी देखने को मिल रही है। 

यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Bhav: 19 October 2026 के गेहूं, दाल के भाव जारी, सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी

बठिंडा रहा सबसे गर्म शहर  

भारत सरकार के मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ द्वारा जारी सोमवार के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सबसे गर्म शहर बठिंडा रहा। वहां तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान नवांशहर के बल्लोवाल सौंखरी में दर्ज किया गया, जो 14.6 डिग्री रहा। पंजाब का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है।

जारी बुलेटिन के मुताबिक, चंडीगढ़ में 32.0 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 29.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 31.8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 31.6 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में 29.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं बीते दिन कहीं भी बारिश रिकॉर्ड नहीं हुई और मौसम शुष्क बना रहा।

 

यह भी पढ़ें- लुधियाना में जलेगा पंजाब का सबसे ऊंचा रावण, अमित शाह करेंगे दहन; चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय एजेंसियों का पहरा

पहाड़ों से बह रही ठंडी हवाएं

पंजाब में हवाएं अभी नॉर्थ और नॉर्थ वेस्ट की तरफ बह रही हैं। पहाड़ों से नीचे की तरफ आने वाली हवाओं के कारण राज्य के तापमान में हल्की कमी देखने को मिल रही है। बीते दिनों हिमाचल की चोटियों पर हुई बर्फबारी के कारण राज्य का तापमान बिना बारिश के भी सामान्य के करीब बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज व आने वाले दिनो में हिमाचल से सटे शहरों में तापमान सामान्य के करीब बना रह सकता है। 

यह भी पढ़ें- लुधियाना छोड़ जालंधर कैंट से चुनाव लड़ेंगे रवनीत बिट्टू? पार्टी के भीतर नाराजगी और खींचतान के बाद चर्चाएं तेज