विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather 19th October: बारिश के आसार नहीं, चमकेगा सूरज; पहाड़ों पर बर्फबारी सामान्य रखेगी पंजाब का पारा

Published: Mon, 19 Oct 2026 06:00 AM (IST)

पंजाब के तापमान में अब अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आने वाले दिन शुष्क मौसम रहने का अनुमान है। वहीं तापमान सामान्य के करीब बना रहेगा।

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. पंजाब में आने वाले दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा।

  2. बारिश के आसार नहीं, सूरज चमकेगा पूरे राज्य में।

  3. हिमाचल की बर्फबारी से तापमान सामान्य बना रहेगा।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में आने वाले दिनों तक मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने का अनमान है। यानीकि सूरज चमकेगा और बारिश के आसार भी नहीं हैं। लेकिन इसी बीच तापमान में अधिक बदलाव होता नहीं दिख रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के जारी आंकड़ों के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य का तापमान सामान्य के करीब ही बना रहेगा। 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हिमाचल के ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी के कारण पंजाब में शुष्क मौसम के बीच भी मौसम में अधिक बदलाव नहीं होगा। पहाड़ों से नीचे की तरफ बहने वाली हवाओं के कारण राज्य का तापमान अधिक नहीं बदलेगा। शनिवार-रविवार की रात तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली, जबकि रविवार दिन के तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली बढ़ौतरी हुई। लेकिन तापमान सामान्य के करीब बना रहा। 

यह भी पढ़ें- CBI के हर सवाल का जवाब देंगे CM मान के OSD राजवीर घुम्मन व करीबी, वकील बोले- जांच में रहेगा पूर्ण सहयोग

आज व आने वाले दिन रहेंगे शुष्क

पंजाब में आज व आने वाले दिन शुष्क मौसम रहने का अनुमान है। इस दौरान न तो कहीं बारिश के आसार बन रहे हैं और न ही बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। जिससे हिमाचल से सटे जिलों में तापमान सामान्य रहेगा। जबकि राजस्थान से सटे कुछ जिलों में तापमान में हल्की बढ़ौतरी दखने को मिल सकती है। अगर पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी रहा तो आने वाले दिनों में तापमान में हल्की गिरावट भी आ सकती है। 

यह भी पढ़ें- अबोहर में खाद्य सुरक्षा टीम का छापा, हाईवे पर पकड़ा गया संदिग्ध मावा; राजस्थान से पंजाब में हो रहा सप्लाई

फरीदकोट में तापमान पहुंचा 36 डिग्री के पार

भारत मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ द्वारा जारी रविवार के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। औसत अधिकतम तापमान में मामूली रूप से 0.1 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे राज्य में सबसे अधिक तापमान 36.5 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया है। राज्य के अन्य प्रमुख शहरों और स्टेशनों पर अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा - चंडीगढ़ में 32.4 डिग्री, अमृतसर में 30.1 डिग्री, लुधियाना में 31.4 डिग्री, पटियाला में 32.6 डिग्री और पठानकोट में 30.0 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा, बठिंडा एयरफोर्स स्टेशन पर तापमान 32.8 डिग्री और रूपनगर में 33.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

 

यह भी पढ़ें- पंजाब के इस गांव में दशहरे पर नहीं जलता रावण, लोग करते हैं लंकेश की पूजा; आखिर क्या है वजह?