विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather 16th October: आज तीन जिलों में बारिश के आसार, सामान्य से 5 डिग्री नीचे पहुंचा तापमान

Published: Fri, 16 Oct 2026 07:00 AM (IST)

पंजाब में शुरू हुआ बारिश का दौर थम गया है। मौसम विभाग ने आज किसी भी जिले में अलर्ट जारी ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. पश्चिमी विक्षोभ का असर आज पंजाब से खत्म।

  2. पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर में आज बारिश की संभावना।

  3. बारिश के बाद पंजाब का तापमान 3.8 डिग्री गिरा।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर आज खत्म हो गया है। मौसम विभाग की तरफ से आज बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया। हालांकि कुछ जिलों में आज बारिश के आसार बने हुए हैं, लेकिन सामान्यता सभी जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। वहीं, बीते दिन हुई बारिश के बाद तापमान में कमी देखने को मिली है।

मौसम विभाग की तरफ से वीरवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य के तापमान में बारिश के बाद 3.8 डिग्री की कमी देखने को मिली। वहीं कई जिलों में बारिश के बाद मौसम सुहावना बना रहा। लेकिन आज बारिश के आसार न होने के बाद तापमान में बढ़ौतरी की आशंका बनी हुई है, लेकिन ये सामान्य के करीब बना रहेगा। 

यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Rates Today: सराफा बाजार में दिखी तेजी, मंडियों में खाद्यान्न और दालों में रहा मिला-जुला रुख

आज तीन जिलों तक सीमित बारिश 

बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार आज राज्य के तीन जिलों पठानकोट, गुरदासपुर और हाशियारपुर में बारिश को लेकर संभावनाएं जताई गई हैं। लेकिन अन्य सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। धूप खिलेगी, जिसके चलते तापमान में बढ़ौतरी के आसार बने हुए हैं। 

वहीं, आज के बाद आने वाले कई दिनों तक बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। इसके चलते राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन पहाड़ो ं पर हुई बर्फबारी के बाद राज्य के तापमान में हल्की गिरावट के आसार बने हुए हैं।

30 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

भारत मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, बारिश के दौर के बाद पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।  तापमान सामान्य से लगभग 5 डिग्री नीचे बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री बठिंडा और जालंधर में दर्ज किया गया है।

प्रमुख शहरों की बात करें तो अमृतसर में तापमान 26.5 डिग्री, जो सामान्य से 5.8 डिग्री कम रहा है। लुधियाना में 28.8 डिग्री, सामान्य से 3.3°C कम रहा। पटियाला में 26.8 डिग्री जो सामान्य से 5.9 डिग्री कम रहा है। वहीं, चंडीगढ़ में 29.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

 

यह भी पढ़ें- केंद्र ने पंजाब को दिया निर्बाध बिजली और कोयला आपूर्ति का भरोसा, मानी मुख्यमंत्री भगवंत मान की मांगें

कई जिलों में जमकर बरसे बादल 

वीरवार सुबह 8.30 से शाम 5 बजे तक अमृतसर में 0.6 मिमी, पठानकोट के केवीके में 31.5 मिमी, फरीदकोट में 18.5 मिमी, फिरोजपुर में 3.5 मिमी और गुरदासपुर में 15.5 मिमी तक भारी बारिश दर्ज की गई है। जिससे पूरे राज्य में मौसम काफी ठंडा रहा और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन के तापमान के साथ-साथ रात के तापमान में भी भारी कमी देखने को मिली है।  

यह भी पढ़ें- पंजाब पुलिस के इंस्टाग्राम पर गिरफ्तार आरोपियों की वीडियो को लेकर हाईकोर्ट सख्त, डीजीपी से मांगा जवाब