विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केंद्र ने पंजाब को दिया निर्बाध बिजली और कोयला आपूर्ति का भरोसा, मानी मुख्यमंत्री भगवंत मान की मांगें

Published: Thu, 15 Oct 2026 04:54 PM (IST)

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर पंजाब के लिए निर्बाध बिजली और कोयला ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री मान ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से की अहम बैठक।

  2. पंजाब को निर्बाध बिजली और कोयला आपूर्ति का आश्वासन।

  3. कृषि व खाद्यान्न उत्पादन हेतु यह निर्णय महत्वपूर्ण।

रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब को निर्बाध बिजली और कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित करने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ अहम बैठक की। बैठक में पंजाब की बिजली जरूरतों और कोयले की निरंतर आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने केंद्र के सामने राज्य की जरूरतों को रखते हुए कहा कि पंजाब देश के अनाज भंडार में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इसके लिए राज्य को निर्बाध बिजली आपूर्ति की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बैठक के बाद बताया कि उन्होंने केंद्र सरकार को अवगत कराया कि पंजाब देश के अनाज भंडार के लिए 1.8 करोड़ मीट्रिक टन चावल का उत्पादन कर आपूर्ति करता है। इस योगदान को जारी रखने के लिए कृषि, खाद्यान्न उत्पादन और उससे जुड़ी गतिविधियों के लिए बिजली की निर्बाध उपलब्धता जरूरी है। उन्होंने बिजली उत्पादन के लिए कोयले की नियमित आपूर्ति की जरूरत पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें- CM भगवंत मान की फ्रांस यात्रा पर केंद्र की रोक, पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में दी चुनौती

मांगों पर दिखाया सकारात्मक रुख

मान के अनुसार, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंजाब की मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया और लगभग सभी मांगों को मंजूरी दे दी। साथ ही, राज्य को बिजली और कोयले की निर्बाध आपूर्ति का भरोसा भी दिया। मुख्यमंत्री ने इसे पंजाब की बिजली जरूरतों और खाद्यान्न उत्पादन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब देश के खाद्य सुरक्षा तंत्र में अहम भूमिका निभाता है। राज्य की ओर से केंद्रीय अनाज भंडार में दिए जाने वाले योगदान को बनाए रखने के लिए बिजली की उपलब्धता महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें- अमृतसर बीआरटीएस बंद करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट सख्त, 600 करोड़ के खर्च पर सरकार से मांगा जवाब

कृषि गतिविधियों के लिए बिजली जरूरी

सीएम मान ने बताया कि धान की खेती से लेकर फसल की कटाई और उसके बाद की विभिन्न प्रक्रियाओं तक बिजली की जरूरत रहती है। ऐसे में बिजली और कोयले की आपूर्ति में बाधा आने से कृषि और खाद्यान्न उत्पादन से जुड़ी गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।

उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाब भविष्य में भी देश के अनाज भंडार में महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के समक्ष राज्य की आवश्यकताओं को रखते हुए बिजली और कोयले की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि केंद्रीय मंत्री ने पंजाब की लगभग सभी मांगों को स्वीकार करते हुए निर्बाध बिजली और कोयला आपूर्ति का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें- जालंधर में AAP का सियासी फेरबदल, पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह के गढ़ में दीपक बाली को बनाया हलका इंचार्ज

रोहित कुमार चंडीगढ़ पंजाब को निर्बाध बिजली और कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित करने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ अहम बैठक की। बैठक में पंजाब की बिजली जरूरतों और कोयले की निरंतर आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने केंद्र के सामने राज्य की जरूरतों को रखते हुए कहा कि पंजाब देश के अनाज भंडार में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इसके लिए राज्य को निर्बाध बिजली आपूर्ति की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बैठक के बाद बताया कि उन्होंने केंद्र सरकार को अवगत कराया कि पंजाब देश के अनाज भंडार के लिए 1.8 करोड़ मीट्रिक टन चावल का उत्पादन कर आपूर्ति करता है। इस योगदान को जारी रखने के लिए कृषि, खाद्यान्न उत्पादन और उससे जुड़ी गतिविधियों के लिए बिजली की निर्बाध उपलब्धता जरूरी है। उन्होंने बिजली उत्पादन के लिए कोयले की नियमित आपूर्ति की जरूरत पर भी जोर दिया।
मान के अनुसार, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंजाब की मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया और लगभग सभी मांगों को मंजूरी दे दी। साथ ही, राज्य को बिजली और कोयले की निर्बाध आपूर्ति का भरोसा भी दिया। मुख्यमंत्री ने इसे पंजाब की बिजली जरूरतों और खाद्यान्न उत्पादन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब देश के खाद्य सुरक्षा तंत्र में अहम भूमिका निभाता है। राज्य की ओर से केंद्रीय अनाज भंडार में दिए जाने वाले योगदान को बनाए रखने के लिए बिजली की उपलब्धता महत्वपूर्ण है। धान की खेती से लेकर फसल की कटाई और उसके बाद की विभिन्न प्रक्रियाओं तक बिजली की जरूरत रहती है। ऐसे में बिजली और कोयले की आपूर्ति में बाधा आने से कृषि और खाद्यान्न उत्पादन से जुड़ी गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।