Punjab Weather 15th October: आज 9 जिलों में ओरेंज, 4 में यलो अलर्ट; आंधी-तूफान के साथ होगी मूसलाधार बारिश!
पंजाब में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बाद आज राज्य के कई जिलों में ओरेंज व यलो अलर्ट जारी किया गया है। ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।
HighLights
सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से पंजाब में ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी।
आज 13 जिलों में तेज बारिश, आंधी-तूफान का अनुमान।
मौसम का असर 15 अक्टूबर तक, रूपनगर सबसे गर्म शहर।
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बाद पंजाब कई जिलों में आज मौसम विभाग ने यलो और ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। आज बारिश के साथ-साथ 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। हालांकि बीते दिन बादल छाए रहने के चलते तापमान में मामूली बढ़ौतरी देखने को मिली, लेकिन तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है।
मौसम विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर 15 अक्टूबर तक ही दिखेगा। इसके बाद इसका प्रभाव कम हो जाएगा और मौसम सामान्य रहेगा। राज्य में बुधवार सबसे अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रोपड़ के कृषि विज्ञान केंद्र में दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Rates: सोना हुआ महंगा और चांदी में आई गिरावट, जानिए पंजाब की मंडियों का ताजा हाल
आज 13 जिलों में अलर्ट किया गया जारी
आज, 14 अक्टूबर को राज्य के 13 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें कुछ जिलों में ओरेंज तो कुछ में यलो अलर्ट रहेगा।
ओरेंज अलर्ट: पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में जारी किया गया है। इन जगहों पर 60 किमी तक की रफ्तर से हवाएं चल सकती हैं।
यलो अलर्ट: अमृतसर, कपूरथला, जालंधर और संगरूर में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी तेज हवाओं के साथ-साथ तूफान व बारिश का अनुमान है।
यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा हत्या मामले में CM मान सख्त, Video संदेश में बोले- मुख्य आरोपित गिरफ्तार, साजिश की भी होगी जांच
रूपनगर रहा सबसे गर्म शहर
मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में औसत अधिकतम तापमान में बुधवार 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, तापमान अभी सामान्य के करीब बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रूपनगर के कृषि विज्ञान केंद्र में दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अमृतसर में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लुधियाना में 32.4 और पटियाला में 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट में तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बठिंडा के कृषि विज्ञान केंद्र में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गुरदासपुर में तापमान 31.5 डिग्री और जालंधर में 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। मोहाली में तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा। फरीदकोट में 32.6 डिग्री और फिरोजपुर में 31.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें- पटियाला में नाबालिग के इनोवा दौड़ाने का Video वायरल, ट्रैफिक पुलिस आई हरकत में, माता-पिता पर होगी कार्रवाई
