Punjab Weather 14th September: मानसून का नया दौर, कई जिलों में चेतावनी जारी; जानें आज कहां बरसेंगे बादल
पंजाब में 14 से 17 सितंबर तक कई जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट है। 16 सितंबर को 16 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी हुई।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।
HighLights
14 सितंबर को पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।
उत्तर राजस्थान से बंगाल की खाड़ी तक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय।
अगले चार दिनों तक राज्य में मानसून की सक्रियता जारी रहेगी।
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। मौसम विभाग विज्ञान (IMD) ने 14 सितंबर को पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। उत्तर राजस्थान से लेकर बंगाल की खाड़ी तक बने कम दबाव के क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण के कारण मानसून का नया दौर सक्रिय हुआ है। इस बदलाव के चलते मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का खतरा बढ़ गया है।
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, मानसून की सक्रियता के चलते राज्य के कई जिलों में आने वाले 4 दिनों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा। आज भी राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के ये दायरा आने वाले दिनों में और बढ़ेगी और गर्मी से राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव 2027: शिअद की चुनावी तैयारी तेज, घोषणा पत्र के लिए 9 सदस्यीय समिति गठित; हर वर्ग से लेगा सुझाव
14 सितंबर को पांच जिलों में अलर्ट
14 सितंबर: सोमवार को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर और रूपनगर में गरज-चमक के साथ मौसम खराब रहने की चेतावनी है। बाकी जिलों में किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
15 सितंबर: मंगलवार को अलर्ट का दायरा बढ़ेगा। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में गरज-चमक की चेतावनी है। वहीं कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, बरनाला, मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में कोई चेतावनी नहीं है।
16 सितंबर: बुधवार को मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रहने के आसार हैं। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर और बठिंडा में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की चेतावनी है।
मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला और मानसा में फिलहाल कोई चेतावनी नहीं है।
17 सितंबर: वीरवार को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में गरज-चमक का अलर्ट रहेगा।
यह भी पढ़ें- फाजिल्का के थाने में सुनाई दी धमाके की आवाज, टूटे गाड़ियों के शीशे; जांच में जुटी फोरेंसिक टीम
श्री आनंदपुर साहिब में 24 मिलीमीटर बारिश
रविवार को पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा। बठिंडा हवाई अड्डे पर सबसे अधिक 37.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अमृतसर में 34.6, लुधियाना में 34.4, पटियाला में 34.2, पठानकोट में 35.4, फिरोजपुर में 35.9, मोहाली में 34.6 और जालंधर में 33.9 डिग्री तापमान रहा।
सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर 121 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। श्री आनंदपुर साहिब में 24, रूपनगर में 19.5 और भाखड़ा बांध क्षेत्र में 19 मिलीमीटर वर्षा हुई। बठिंडा में 13, फतेहगढ़ साहिब में 4.5 और पटियाला में 0.8 मिलीमीटर बारिश हुई। अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पठानकोट और फिरोजपुर समेत कई जिलों में बारिश नहीं हुई।
