विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather 14th October: आज 11 जिलों में ओरेंज, 7 में यलो अलर्ट जारी, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं!

Published: Wed, 14 Oct 2026 07:00 AM (IST)

पंजाब में आज 11 जिलों में ओरेंज और 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग कई ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. पंजाब में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर, अलर्ट जारी।

  2. 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।

  3. 14-15 अक्टूबर को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पंजाब में दिखने लगा है। मौसम विभाग की तरफ से आज पंजाब में बारिश व तूफान को लेकर ओरेंज व यलो अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान भी है। जिससे राज्य के तापमान में हल्की गिरावट भी देखने को मिल सकती है। 

मौसम विभाग की तरफ से मंगलवार शाम जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य के दिन के तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ौतरी देखने को मिली, हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया, जो 36.7 डिग्री दर्ज किया गया। 

यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Rates: खाद्यान्न-दलहन के भावों में दिखा उतार-चढ़ाव, जानें मंडियों से लेकर सराफा बाजार तक का ताजा हाल

मौसम विभाग की तरफ से जारी 7 दिन का पूर्वानुमान:

rain alert

आज 11 जिलों में तूफान की चेतावनी

  • 14 अक्टूबर: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ ़साहिब में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पटियाला, संगरूर, बरनाला, मोगा, फरीदकोट, फिरोजपुर और तरनतारन में यलो अलर्ट जारी है। अनुमान है कि आज इन जिलों में गरज के साथ आंधी और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। 
  • 15 अक्टूबर: वीरवार भी पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ ़साहिब में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पटियाला, संगरूर, बरनाला, मोगा, फरीदकोट, फिरोजपुर और तरनतारन में यलो अलर्ट जारी है। अनुमान है कि आज इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। 
  • 16-17 अक्टूबर: राज्य में किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। इस दिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कम होने लगेगा और राज्य में मौसम सामान्य रहेगा।

यह भी पढ़ें- 4 महीने में 13.60 लाख वोटर्स हटे, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले क्यों घटी इतनी बड़ी संख्या? देखें आंकड़े

औसत तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ौतरी

मंगवार बुलेटिन रिपोर्ट के अनुसार राज्य में औसत अधिकतम तापमान में कल की तुलना में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है, जो सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया। दूसरी ओर, औसत न्यूनतम तापमान में कल की तुलना में 1.2 डिग्री की बढ़त देखी गई है, जो राज्य के सामान्य स्तर से 1.9 डिग्री अधिक है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री पठानकोट में दर्ज हुआ है।

विभिन्न शहरों के आंकड़ों पर नजर डालें तो चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री रहा, जबकि अमृतसर में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री और न्यूनतम 18.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लुधियाना में अधिकतम 32.6 डिग्री और न्यूनतम 19.0 डिग्री और पटियाला में अधिकतम 32.9 डिग्री व न्यूनतम 19.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।  

यह भी पढ़ें- पंजाब भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल, सभी प्रमुख सेल के संयोजकों के नाम घोषित; देखें पूरी लिस्ट