Punjab Weather 13th October: मौसम विभाग ने 14 जिलों में अलर्ट किया जारी, तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल!
पंजाब के विभिन्न जिलों में बारिश के बाद तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। आज भी पंजाब के 14 ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।
HighLights
पश्चिमी डिस्टरबेंस से पंजाब में बारिश, तापमान गिरा।
आज 14 जिलों में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट।
अगले दो दिन तापमान में और गिरावट संभव।
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के बाद पंजाब के कई जिलों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली है। सोमवार दिन का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया, वहीं रात के तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार आज राज्य के 14 जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं।
सोमवार पंजाब का अधिकतम तापमान 32 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है, जबकि रात का तापमान 15 डिग्री के करीब पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक राज्य में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर जारी रहेगा। जिससे तापमान में अभी और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही राज्य में 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Rates Today: पंजाब की मंडियों में आज दिखी हलचल, सोना-चांदी के गिरे भाव
तीन दिनों तक यलो अलर्ट जारी
13 अक्टूबर 2026: अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला और संगरूर जिलों में ओलावृष्टि, आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, साहिबजादा अजीत सिंह नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जिलों में आंधी के साथ तेज हवाओं का अनुमान है, जबकि अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।
14 अक्टूबर 2026: गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला और संगरूर जिलों के लिए ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट है। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, साहिबजादा अजीत सिंह नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जिलों में आंधी-तूफान का असर दिख सकता है।
15 अक्टूबर 2026: अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला और संगरूर जिलों में ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, साहिबजादा अजीत सिंह नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जिलों में आंधी और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।
16 अक्टूबर 2026: इस दिन पंजाब के सभी जिलों में मौसम पूरी तरह से सामान्य रहेगा। मौसम विभाग द्वारा राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में SIR के बाद 13.60 लाख मतदाता घटे, फाइनल सूची में 2.01 करोड़ वोटर दर्ज; जानिए आपके नाम का क्या हुआ
राज्य का तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री कम
पंजाब राज्य में बारिश की स्थिति में तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले दिन की तुलना में आज राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, हालांकि यह सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस भाखड़ा बांध में दर्ज किया गया।
इसके विपरीत रविवार-सोमवार औसत न्यूनतम तापमान में 4.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जो सामान्य के करीब है। राज्य में न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस पठानकोट में दर्ज किया गया। सोमवार पटियाला, संगरूर और पठानकोट सहित कई क्षेत्रों में अच्छी वर्षा देखने को मिली है। संगरूर में 37.5 मिमी, पटियाला के राउनी में 34.5 मिमी, और केवीके राउनी में 35.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
