विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather 24th August: कमजोर हुआ मानसून! तीन जिलों में बारिश के आसार, अन्य में उमस करेगी परेशान

Published: Sun, 23 Aug 2026 06:44 PM (GMT+05:30)

पंजाब में 24 अगस्त को कोई मौसम अलर्ट नहीं है। पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में अधिक बारिश के आसार हैं। रविवार को श्री आनंदपुर साहिब में सर्वाधिक वर्षा हुई।

ये AI जनरेटेड इमेज है।

ये AI जनरेटेड इमेज है।

HighLights

  1. पंजाब में 24 अगस्त को मानसून सीमित रहेगा, कोई अलर्ट नहीं।

  2. पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर में 50-75% बारिश की संभावना।

  3. बठिंडा सबसे गर्म, श्री आनंदपुर साहिब में सर्वाधिक वर्षा दर्ज।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में मानसून कुछ जिलों तक सीमित हो रहा है। मौसम विभाग ने 24 अगस्त के लिए राज्य में किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, कुछ जिलों में बारिश की संभावना अधिक रहेगी। जबकि अन्य जिलों में अगर बारिश न हुई तो उमस व गर्मी पेरशान कर सकती है।

मौसम विभाग चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार, हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में 50 से 75 प्रतिशत तक इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में मानसून की गतिविधियां अपेक्षाकृत अधिक सक्रिय रह सकती हैं।

अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, फिरोजपुर, लुधियाना, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर में 25 से 50 प्रतिशत इलाकों में बारिश होने का अनुमान है।

वहीं फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में बारिश की संभावना 25 प्रतिशत या इससे कम इलाकों में रहेगी।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में बम धमाकों के आरोपी हैपी पशिया की मां गिरफ्तार, बहन फरार; हिमाचल में मिली अंतिम लोकेशन

37 डिग्री तक पहुंचा तापमान

रविवार को पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में शनिवार की तुलना में 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई। बठिंडा 37.0 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 34.1, पटियाला में 34.7, अमृतसर में 34.3 और लुधियाना में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें- मिठाई के नाम पर जहर! फिरोजपुर में 48 में 18 सैंपल फेल, 1300 किलो घी सील; त्योहारी सीजन में बढ़ी मिलावटखोरी

श्री आनदंपुर साहिब में हुई सर्वाधिक बारिश

राज्य में कई जगह बारिश भी हुई। श्री आनंदपुर साहिब में सबसे अधिक 46.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। पठानकोट में 18, रूपनगर में 17.5, भाखड़ा बांध क्षेत्र में 14, मोहाली में 9, होशियारपुर में 2.5 और गुरदासपुर में 2 मिलीमीटर बारिश हुई। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, चंडीगढ़ और जालंधर में बारिश नहीं हुई।

यह भी पढ़ें- फतेहगढ़ साहिब में बेकाबू ट्रक सूए में गिरा, चालक बाल-बाल बचा; लाखों का चावल हुआ खराब