विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में बम धमाकों के आरोपी हैपी पशिया की मां गिरफ्तार, बहन फरार; हिमाचल में मिली अंतिम लोकेशन

Published: Sun, 23 Aug 2026 06:08 PM (IST)

हैपी पशिया की मां भूपिंदर कौर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि बहन किरणदीप कौर की तलाश जारी है। ...और पढ़ें

हैपी पशिया

 हैपी पशिया

HighLights

  1. हैप्पी पशिया की मां भूपिंदर कौर अमृतसर में गिरफ्तार।

  2. बहन किरणदीप कौर हिमाचल प्रदेश के पास से फरार।

  3. जट्टा गांव में हवाई फायरिंग, ग्रेनेड हमले से जुड़ा मामला।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर के थाना रमदास की पुलिस ने कुख्यात गैंग्सटर से आतंकी बने हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी पशिया की बहन किरणदीप कौर को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी आरंभ कर दी है। पता चला है कि आरोपित महिला की लास्ट लोकेशन हिमाचल प्रदेश के पास देखी गई है।

आशंका है कि वह पुलिस से बचते बचाते पंजाब छोड़कर भाग चुकी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को रवाना किया गया है। पशिया की मां भूपिंदर कौर को शनिवार की देर रात उसके अमृतसर छोड़कर भागने से पहले ही पुलिस ने दबोच लिया था।

यह भी पढ़ें- चाय की चुस्की लेते नवजोत सिंह सिद्धू का शायराना अंदाज, बोले- होंगे दीवाने हुस्न के, हम तो इसके दीवाने हैं

घर के बाहर हुई थी हवाई फायरिंग

जांच में पता चला है कि जट्टा गांव के दलजीत सिंह ने मंगलवार की रात आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआइ) के आतंकी हरप्रीत सिंह हैपी पशिया के घर के बाहर हवाई फायर किए थे और हुड़दंग मचाते हुए धमकिया दी थीं। इस दौरान दलजीत की पशियी की मां भूपिंदर कौर और बहन किरणदीप सिंह के साथ बहस भी हुई थी।

इसे लेकर पुलिस ने दलजीत सिंह के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। इसके बाद दोनों महिलाओं ने विदेश बैठे हैपी पशिया को घटना की जानकारी दी और तैश में आकर हैपी पशिया ने दलजीत सिंह के घर अपने गुर्गे भेज कर दो हैंड ग्रेनेड फेंकवाए थे।

यह भी पढ़ें- ड्रोन से गिराई गई हथियारों की खेप बरामद, अमृतसर से 2 तस्कर गिरफ्तार; विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे

हाईकोर्ट से मिली थी जमानतें

अजनाला थाने के बाहर साल 2024 में आइईडी लगाने के मामले में आरोपितों को पनाह देने और शह देने के आरोप में हैपी पशिया की मां भूपिंदर कौर और बहन किरणदीप कौर को गिरफ्तार किया था। आरोपित महिलाओं को काफी देर तक जेल भी रहने पड़ा था।

इस कार्रवाई के बाद विदेश बैठा आतंकी हैपी पशिया बुरी तरह से बौखला गया था और कुछ पुलिस अफसरों को धमकियां भी दी थीं। दोनों आरोपित महिलाओं को पंजाब एव हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। बता दें हैपी पशिया के खिलाफ पंजाबभर के थानों में पचास से ज्यादा मामले दर्ज है।

यह भी पढ़ें- मिठाई के नाम पर जहर! फिरोजपुर में 48 में 18 सैंपल फेल, 1300 किलो घी सील; त्योहारी सीजन में बढ़ी मिलावटखोरी