Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather: पंजाब में कड़ाके की ठंड, कई जिलों में कोहरे और कोल्ड वेव का अलर्ट जारी; जानें आपके शहर में सर्दी का हाल

    Punjab Weather Update Today पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो वहीं घना कोहरा भी लोगों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के काण विजिबिलिटी काफी कम रही। अमृतसर लुधियाना पटियाला बठिंडा फरीदकोट गुरदासपुर में सुबह के समय दृश्यता 50 मीटर से कम रिकॉर्ड की गई। कई जिलों में आज घनी से घनी धुंध का अलर्ट जारी किया गया है।

    By Jagran News Edited By: Preeti Gupta Updated: Fri, 19 Jan 2024 09:58 AM (IST)
    Hero Image
    पंजाब में कड़ाके की ठंड, कई जिलों में कोहरे और कोल्ड वेव का अलर्ट जारी

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। Punjab Weather Update Today: पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो वहीं, घना कोहरा भी लोगों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहने के कारण कड़ाके की  ठंड ने अपने पूरे तेवर दिखाए। हालांकि बुधवार रात से ही कोहरा छाना शुरु हो गया था। जिस कारण विजिबिलिटी भी पूरी तरह से जीरो हो गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन जिलों में छाया रहा घना कोहरा

    अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, फरीदकोट, गुरदासपुर में सुबह के समय दृश्यता 50 मीटर से कम रिकॉर्ड की गई। वीरवार जिला पठानकोट का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 21.8 डिग्री सेल्सियस और पटियाला का न्यूनतम तापमान सबसे कम 3.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    कहां कितना रहा तापमान? 

    वहीं जिला लुधियाना का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट का अधिकतम तापमान 11.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस, एसबीएस नगर का अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

    आज भी पंजाब के कई जिलों में पड़ेगी घनी धुंध

    वहीं एयरपोर्ट मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अमृतसर में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज दिया गया था। राज्य के कुछ हिस्सों में शुक्रवार भी घनी से घनी धुंध का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। वहीं शनिवार से कहीं-कहीं धुंध पड़ सकती है। इससे पहले वीरवार राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय धुंध व घना कोहरा छाया रहा।

    यह भी पढ़ें- Punjab Weather Today: पंजाब में कोल्ड डे का रेड अलर्ट, नवांशहर में जीरो डिग्री पहुंचा पारा; ठंड के मारे रजाई-कंबल में दुबके लोग

    पंजाब में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी

    वहीं पटियाला का अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुमान अनुसार शुक्रवार राज्य के कुछ-कुछ हिस्सों में घनी से घनी धुंध और शीतलहर का अलर्ट है। इसके बाद कई-कई जगहों पर घनी धुंध रहेगी और 21 जनवरी तक शीतलहर का अलर्ट है।

    घरों में बंद रहे लोग

    कोहरा रहने के कारण दोपहर करीब बारह बजे तक सर्दी के कारण लोग अपने घरों में बंद रहे। हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। धूप निकलने के साथ ही गली-बाजारों आदि में लोग भी दिखाई दी। धूप निकलने से आखिर कार लोग अपनी छतों आदि पर बैठ कर इसका आनंद लेते हुए दिखाई दिए। जैसे-जैसे दिन ढलता गया तो शीत लहर चलने के कारण फिर से ठंड बढ़नी शुरु हो गई थी।

    यह भी पढ़ें-  Punjab Weather Today: धुंध और हाड़ कंपा देने वाली ठंड की चपेट में पंजाब, माइनस दो डिग्री तक पहुंचा पारा; बर्फीली हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी