विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather Today: 4 जिलों में ऑरेंज और 8 में येलो अलर्ट जारी, करवा चौथ पर बादलों के पीछे छिप सकता है चांद

Published: Thu, 29 Oct 2026 06:00 AM (IST)

पंजाब में आज पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। जिसके चलते 12 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्म्क तस्वीर है।

ये प्रतीकात्म्क तस्वीर है।

HighLights

  1. पश्चिमी विक्षोभ से पंजाब में बारिश की संभावना।

  2. 12 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी।

  3. करवा चौथ पर चांद दिखने में हो सकती है देरी।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। जम्मू और उसके आसपास के क्षेत्र में, समुद्र तल से 3.1 और 4.5 किलोमीटर के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। जिसका असर आज वीरवार और कल शुक्रवार पंजाब में देखन को मिलेगा। राज्य में आज 12 जिलों में ओरेंज व यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसके चलते पंजाब में अधिकतर जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और कर्वाचौथ पर सुहागिनों को चंद्रमा के दर्शन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग केंद्र चंडीगढ़ की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार पंजाब में 29 और 30 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर व 28 और 31 अक्टूबर को छुटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान राज्य में गरज-चमक, आकाशीय बिजली चमकने और 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज झक्कड़ हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। कुछ स्थानों पर 29 और 30 अक्टूबर को ओलावृष्टि होने की संभावनाएं भी बन रही हैं।

 

यह भी पढ़ें- Punjab mandi Bhav: जानें आज क्या हैं आटा-दाल के भाव, सोने-चांदी की कीमतें भी जारी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

जानें किस जिलें में अलर्ट है जारी

मौसम विभाग की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार 29 और 30 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ का असर अधिक देखने को मिलेगा।

ऑरेंज अलर्ट 

  • जिला: पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और पटियाला।

  • प्रभाव: इन जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना अधिक है।

 

येलो अलर्ट 

 

  • जिला: गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर।

  • प्रभाव: यहां गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश या ओलावृष्टि हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट की दो टूक, LPU-चितकारा यूनिवर्सिटी मामले में पोस्ट पर जताई नाराजगी, झूठ फैलाकर अशांति बर्दाश्त नहीं

फरीदकोट में तापमान फिर 36 डिग्री के पार हुआ

मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ के अनुसार औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि यह तापमान राज्य में सामान्य के करीब बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया है।

इसके अलावा चंडीगढ़ शहर में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री, पटियाला में 33.1 डिग्री और बठिंडा में 34.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। अमृतसर में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री, लुधियाना में 31.6 डिग्री, पठानकोट में 29.4 डिग्री और गुरदासपुर में 31.3 डिग्री दर्ज किया गया। मोहाली में 33.4 डिग्री, जालंधर में 31.8 डिग्री और संगरूर में 30.1 डिग्री तापमान रहा। 

पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद राज्य के तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिलेगी। दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

 

यह भी पढ़ें- बिक्रम मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ने मोहाली अदालत में पेश किया फाइनल चालान