विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान और दुबई से संचालित तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, अमृतसर में 27 किलो हेरोइन व विदेशी हथियार बरामद

Published: Wed, 16 Sep 2026 01:48 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2026 04:14 PM (IST)

खुफिया शाखा ने 27 किलो हेरोइन और विदेशी पिस्तौल के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी इलेक्ट्रॉनिक ...और पढ़ें

रिकवर की गई खेप के साथ पंजाब पुलिस की टीम।

रिकवर की गई खेप के साथ पंजाब पुलिस की टीम।

HighLights

  1. अमृतसर पुलिस ने तीन अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।

  2. 27 किलोग्राम हेरोइन और एक विदेशी पिस्तौल जब्त की गई।

  3. नेटवर्क पाकिस्तान और खाड़ी देशों से संचालित होता था।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर पुलिस की खुफिया शाखा ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने बुधवार सुबह एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 27 किलोग्राम हेरोइन की विशाल खेप और एक आधुनिक विदेशी पिस्तौल बरामद की गई है।

इस पूरी कार्रवाई के बाद संबंधित थाने में एनडीपीएस अधिनियम और हथियार कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई शुरुआती पूछताछ और जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें- गुलजार सिंह आत्महत्या मामला: हाई कोर्ट ने नहीं जारी किया नोटिस, सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

तीन सालों से हो रहा था कारोबार 

पकड़े गए तीनों आरोपी आपस में गहरे दोस्त हैं और उन्होंने अपने आवास पर ही इलेक्ट्रॉनिक सामान की मरम्मत की दुकान खोल रखी थी। इसी दुकान की आड़ में वे पिछले तीन वर्षों से लगातार अवैध रूप से नशे का कारोबार चला रहे थे। वे स्थानीय स्तर पर हेरोइन की आपूर्ति और वितरण का काम मुख्य रूप से संभालते थे।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ प्रदर्शन में घायल नेताओं का हाल जानने पहुंचे चरणजीत चन्नी-सुखजिंदर सिंह, पुलिस बल प्रयोग का किया विरोध

विदेश से आते थे निर्देश

गहन पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि इन आरोपियों के तार खाड़ी देश में बैठे एक प्रमुख सरगना से सीधे जुड़े हुए हैं। वह विदेश में बैठकर पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में रहता है और वहीं से भारत में हेरोइन तथा अवैध हथियारों की खेप पहुंचाता है। पुलिस पूर्व में भी इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह के कई गुर्गों को भारी मात्रा में नशे की सामग्री के साथ सलाखों के पीछे भेज चुकी है। फिलहाल पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें- अब टलेंगे ट्रेन हादसे! पटियाला में दौड़ा भारत का पहला AI इंजन, पलक झपकते पकड़ेगा खराबी