Punjab Flood: भूपेश बघेल सहित कांग्रेस नेता बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे, प्रभावित किसानों को दी सहायता राशि
पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने बाढ़ प्रभावित तरनतारन जिले का दौरा किया और किसानों को सहायता राशि दी। राजा वड़िंग ने सरकार को आपदा में फर्ज से चूकने वाला बताया। पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने सरकार पर विफल होने का आरोप लगाया और मुआवजे की मांग की। बघेल ने राज्य और केंद्र सरकार को बाढ़ के लिए जिम्मेदार ठहराया और उपचुनाव के प्रत्याशी की घोषणा जल्द करने की बात कही।

जागरण टीम, तरनतारन/अमृतसर। पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग सहित कांग्रेस नेताओं ने बाढ़ का सामना कर रहे जिला तरनतारन के गांव धुंदा में प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। पार्टी नेताओं ने प्रभावित किसानों को सहायता राशि भी भेंट की। राजा वड़िंग ने कहा कि आपदा की स्थिति में सरकार अपना फर्ज भूल चुकी है।
अब तो केंद्र सरकार से भी कोई उम्मीद नहीं रही। पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा की गांव की हजारों एकड़ उपजाऊ जमीन बर्बाद हो चुकी है। भविष्य में गेहूं की बिजाई होने की कोई उम्मीद नहीं रही लेकिन अफसोस यह है कि आप सरकार असफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की जान मुट्ठी में आई हुई है, लेकिन अभी तरफ किसानों को कोई मुआवजा नहीं मिला।
उन्होंने कहा कि पंजाब पानी में डूब रहा है और आम आदमी पार्टी अंतर्कलह में फंसी है, इसलिए शनिवार को कैबिनेट की मीटिंग नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि डूबते पंजाब को बचाने के लिए अब कांग्रेस पार्टी ही सहारा है।
इस मौके पर पूर्व मंत्री सुखबिंदर सिंह सुख सरकारिया, राणा गुरजीत सिंह, पूर्व विधायक रमनजीत सिंह सिक्की, संतोख सिंह भलाईपुर, सुखपाल सिंह भुल्लर, सुखविंदर सिंह डैनी, इंद्रबीर सिंह बुलारिया, हरप्रताप सिंह अजनाला, नवतेज सिंह चीमा, भगवंतपाल सिंह सच्चर, जसवंत सिंह, बख्शीश सिंह, चमकौर सिंह, महल सिंह, गुलविंदर सिंह राय, जसकीरत सिंह जस लालपुरा मौजूद थे।
उपचुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा जल्द : बघेल पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश सिंह बघेल ने कहा कि बघेल ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की नाकामी के कारण बाढ़ आई है। इसका खमियाजा पंजाब भुगत रहा है।
पंजाब के लोग पूरी तरह से निराश व हताश हैं क्योंकि कई प्रकार के सब्जबाग दिखाकर आप ने सरकार तो बना ली लेकिन अच्छा प्रबंध नहीं दिया। प्रदेश में कांग्रेस दोबारा मजबूती की राह पर है। तरनतारन उपचुनाव के प्रत्याशी की घोषणा बहुत जल्द कर दी जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।