विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में सड़क पर बहाया गया हजारों लीटर दूध, नकली कारोबार के विरोध में किसानों और दोधियों का प्रदर्शन

Published: Mon, 18 May 2026 01:00 PM (IST)

अमृतसर में नकली दूध और उससे बने उत्पादों की बिक्री के विरोध में दूधियों और किसान संगठनों ने प्रदर्शन किया। ...और पढ़ें

HighLights

  1. अमृतसर में नकली दूध उत्पादों के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन।

  2. किसानों और दूधियों ने हजारों लीटर दूध सड़क पर बहाया।

  3. प्रशासन से नकली कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब के अमृतसर शहर में लंबे समय से कथित रूप से नकली दूध और उससे तैयार उत्पादों की बिक्री के विरोध में सोमवार को बड़ा प्रदर्शन किया गया। दोधी यूनियन अमृतसर और भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के सदस्यों ने जिला प्रबंधकीय परिसर के बाहर सड़क पर हजारों लीटर दूध बहाकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से नकली दूध, खोया, पनीर और अन्य दुग्ध उत्पाद खुलेआम बेचे जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन को बार-बार शिकायतें देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। इसी नाराजगी के चलते बड़ी संख्या में दूधिये और किसान संगठन के सदस्य जिला प्रबंधकीय परिसर के बाहर एकत्र हुए।

यह भी पढ़ें- लुधियाना के स्कूल में फिर बम की धमकी से दहशत, परीक्षा के बीच पहुंची पुलिस; दो महीनों में तीसरी घटना

दूध से भरे कनस्तर सड़क पर बहाए

प्रदर्शन के दौरान किसानों और दूध कारोबार से जुड़े लोगों ने दूध से भरे कनस्तरों को सड़क पर उड़ेल दिया। देखते ही देखते सड़क पर दूध की धारा बहने लगी। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि नकली दूध का कारोबार लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है और इससे असली दूध बेचने वाले कारोबारियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- फिरोजपुर के हरिके नहर पर दर्दनाक हादसा, बोलेरो की टक्कर से पत्नी-बेटियों के सामने नहर में बहर गया व्यक्ति

सही दूध देने वालो ंकी मेहनत हो रही खराब

दोधी यूनियन के नेताओं ने कहा कि मेहनत से शुद्ध दूध तैयार करने वाले पशुपालकों और दूध कारोबारियों की आमदनी लगातार प्रभावित हो रही है। दूसरी ओर नकली दूध बेचने वाले लोग सस्ते रसायनों और मिलावटी पदार्थों से तैयार उत्पाद बाजार में बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत देने के बाद भी जिम्मेदार विभाग केवल खानापूर्ति कर रहे हैं।

भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि नकली दूध बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- 84 साल की उम्र में फौलादी इरादे, नेवी के रिटायर्ड अफसर ने उठाया सफाई का जिम्म; मोहाली के पार्कों से रोज चुनते हैं कूड़ा