Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमृतसर में होटल मालिक की गंदी करतूत, मैनेजर से मिलकर करवा रहा था देह व्यापार; आसपास से लड़कियां बुलाकर करते थे सप्लाई

    Updated: Tue, 15 Jul 2025 10:04 AM (IST)

    अमृतसर के हुसैनपुरा चौक के पास एक होटल में देह व्यापार का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि होटल मालिक विनोद कुमार फरार है। विनोद पर आरोप है कि वह होटल में लड़कियों को लाकर देह व्यापार करवाता था। पुलिस ने होटल से कुछ लड़कियों को बरामद किया है जिनकी पहचान गोपनीय रखी गई है।

    Hero Image
    होटल में देह व्यापार करवाने के आरोप में दो काबू। प्रतीकात्मक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले में थाना रामबाग की पुलिस ने हुसैनपुरा चौक के पास होटल में देह व्यापार का कारोबार करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होटल का मालिक तरनतारन जिला के गांव कदगिल खुर्द निवासी विनोद कुमार फरार है। थाना प्रभारी अमनदीप कौर ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

    पकड़े गए आरोपितों की पहचान सुंदर नगर की गली नंबर छह निवासी साहिल और नई दिल्ली के तिलक नगर निवासी हिमांशु के रूप में बताई है।

    होटल में लड़कियों को लाकर करवाता था देह व्यापार

    एफआईआर के मुताबिक सूचना मिली थी कि तरनतारन निवासी विनोद ने हुसैनपुरा के पास होटल ले रखा है। वह अमृतसर और आसपास के क्षेत्रों से लड़कियों को लाकर अपने होटल में देह व्यापार का कारोबार करवाता है। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की तो सारा मामला साफ हो गया।

    विनोद कुमार मौके से फरार हो गया। मैनेजर साहिल और ग्राहक हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया गया। पता चला है पुलिस ने होटल से कुछ लड़कियों को भी बरामद किया है। उनकी पहचान छिपाकर कोर्ट व आला अधिकारियों को बताकर उन्हें रिहा कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- पर्दे के पीछे चलता था गंदा खेल! छापेमारी हुई तो सामने आई चार महिलाओं की चौंकाने वाली करतूत

    comedy show banner
    comedy show banner