Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में AAP पर जमकर बरसे प्रताप बाजवा, कहा- पंजाब सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल

    Updated: Mon, 16 Jun 2025 11:00 AM (IST)

    मजीठा में कांग्रेस पार्टी ने वरिष्ठ नेता अमनदीप जैंतीपुर की अध्यक्षता में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया। प्रताप सिंह बाजवा ने आप सरकार पर कानून व्यवस्था में विफल रहने का आरोप लगाया। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि आप सरकार किसानों और मजदूरों के संघर्ष को दबा रही है जिसका कांग्रेस मुंहतोड़ जवाब देगी।

    Hero Image
    मजीठा में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में आप सरकार पर बरसे प्रताज सिंह बाजवा। फाइल फोटो

    संवाद सहयोगी, मजीठा (अमृतसर)। कांग्रेस पार्टी द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट अमनदीप जैंतीपुर की अध्यक्षता में गांव जैंतीपुर में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया।

    इसमें विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, विधायक अरुणा चौधरी, अशोक चौधरी, विधायक कुलबीर सिंह जीरा, पंजाब महासचिव संदीप संधू, वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह डैनी जंडियाला, पूर्व विधायक हरप्रताप सिंह अजनाला, पूर्व विधायक अमित विज आदि ने भाग लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संबोधित करते हुए बाजवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से विफल रही है। प्रदेश की जनता का आम आदमी पार्टी सरकार से मोह पूरी तरह से खत्म हो चुका है और अब लोग इस पार्टी की बातों में नहीं आएंगे।

    उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता एक मंच पर आकर पार्टी को मजबूत करने का काम करें और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं ताकि आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सके।

    इस अवसर पर बोलते हुए अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि आप सरकार अपने हकों के लिए आवाज उठा रहे किसानों, कर्मचारियों और मजदूरों के संघर्ष को दबाने के लिए हथकंडे अपना रही है और खुलेआम धौंस जमा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम आदमी पार्टी की हर धमकी का मुंहतोड़ जवाब देगी। इस अवसर पर बोलते हुए एडवोकेट अमनदीप जैंतीपुर ने कहा कि वह बटाला हलके में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे।

    वे पार्टी के लिए दिन-रात काम करेंगे और पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग अब अच्छी तरह समझ चुके हैं कि प्रदेश का भविष्य केवल कांग्रेस पार्टी के हाथों में ही सुरक्षित है और वे अब विपक्षी दलों की बातों में नहीं आएंगे।

    अंत में अमनदीप जैंतीपुर ने आए हुए सभी कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और आए हुए मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।