Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होली सिटी के लोगों ने कालोनाइजर के खिलाफ जताया रोष

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 21 Aug 2022 08:37 PM (IST)

    होली सिटी कालोनी में रहने वाले लोगों की ओर से प्रदर्शन करते हुए रोष जताया गया।

    Hero Image
    होली सिटी के लोगों ने कालोनाइजर के खिलाफ जताया रोष

    जागरण संवाददाता, अमृतसर: कालोनाइजर और प्रशासन की धक्केशाही से खफा होली सिटी कालोनी में रहने वाले लोगों की ओर से प्रदर्शन करते हुए रोष जताया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से कालोनाइजर व संबंधित विभाग के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होली सिटी टाउनशिप एसोसिएशन के चीफ पैटर्न एचएस घुम्मन, डा. एमपीएस ईशर, कैलाश बंसल, गुरदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह, डा.शरणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही हथियारबंद लोगों की ओर कालोनी में गोलियां चलाते हुए एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद कालोनी वालों ने अपनी सुरक्षा खुद करने के इरादे से सुरक्षा कर्मी रखने का फैसला किया था। मगर कालोनाइजर की ओर से संबंधी अपनी गुंडागर्दी दिखाई जा रही है और उन्हें धमकियां दी जा रही है। इस संबंधी उन्होंने पुलिस कमिश्नर से भी शिकायत की है। इसके अलावा एसीपी और थाना प्रभारी को भी शिकायत दी गई है। मगर पुलिस की ओर से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले भी कालोनी में कई लूट-पाट की वारदातें हो चुकी है। अब कत्ल तक हो गया है। इसी कारण कालोनी की सुरक्षा का प्रबंध अपने खर्च पर करने का फैसला लिया था। ऐसे में पुलिस कालोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए उल्टा लोगों को ही चुप रहने को कहा जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस ने कार्रवाई न की तो सड़क पर जाम लगातार रोष जाहिर किया जाएगा। वहीं इस दौरान कालोनी वासियों ने कालोनाइजर के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।