रेलगाड़ियों की लेटलतीफी से गुस्साए यात्री, हरियाणा में ट्रैक पर किया हंगामा; पंजाब में देरी से पहुंचीं ट्रेनें
ट्रेनों के लगातार लेट होने और स्टेशन पर घंटों रोके जाने से नाराज यात्रियों ने रेलवे ट्रैक जाम कर प्रदर्शन ...और पढ़ें

अमृतसर रेलवे स्टेशन पर लेट पहुंची शताब्दी एक्सप्रेस।
HighLights
यात्रियों ने ट्रेन देरी के कारण हरियाणा में ट्रैक जाम किया।
शताब्दी एक्सप्रेस सहित सात प्रमुख ट्रेनें प्रभावित हुईं।
अमृतसर-दिल्ली रेल मार्ग पर आवागमन बाधित हुआ।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। ट्रेनों के लगातार देरी से चलने के कारण सोमवार को यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया। कुरुक्षेत्र से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन को होलंबी कलां स्टेशन पर काफी देर तक रोके रखे जाने से नाराज यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए यात्री हरियाणा के होलंबी रेलवे स्टेशन पर पटरी पर उतर आए और उन्होंने दोनों दिशाओं के रेल यातायात को जाम कर दिया।
इस अचानक हुए प्रदर्शन के कारण सुपरफास्ट शताब्दी एक्सप्रेस और गीता जयंती एक्सप्रेस सहित लगभग सात मुख्य ट्रेनों के पहिये थम गए, जिससे विभिन्न स्टेशनों पर गाड़ियां खड़ी रहीं और आम यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने पंजाबवासियों को सौंपी 100 मिनी बसों का तोहफा, 9 डिपो से सेवा शुरू; रूरल नेटवर्क को मिलेगी रफ्तार
पंजाब में देरी से पहुंची ट्रेनें
यात्रियों द्वारा पटरियों को जाम किए जाने के कारण मुख्य रेल नेटवर्क पर ट्रेनों का आवागमन ठप्प हो गया। इसके चलते पंजाब की ओर बढ़ रही मुख्य गाड़ियों को बीच के स्टेशनों पर ही रोक देना पड़ा। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल ने मौके पर पहुंच काफी मशक्कत के बाद जब पटरियों को खाली कराया। जिसके बाद ट्रेनों की आवाजाही दोबारा शुरू हो सकी।
यह भी पढ़ें- सरहिंद बस स्टैंड के पास खड़ी थी कार, अज्ञात हमलावरों ने चलाईं गोलियां; पुलिस जांच में जुटी
अमृतसर से जाने वाली ट्रेनों पर भी असर
पटरियों के बाधित होने और देरी से चली आ रही ट्रेनें दोपहर तक काफी देरी से अमृतसर तक पहुंच सकीं। नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस सोमवार को करीब एक घंटा देरी से दोपहर 2:30 बजे अमृतसर पहुंची। वहीं, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस भी करीब सवा घंटा देरी से चल रही थी। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ट्रेन संख्या 12029 शताब्दी एक्सप्रेस के देरी से पहुंचने के कारण रेल परिचालन प्रभावित रहा। वहीं, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
शान-ए-पंजाब देरी से पहुंची
दोपहर 2:45 बजे तक शान-ए-पंजाब ब्यास से पीछे थी। इस ट्रेन का अमृतसर से नई दिल्ली के लिए निर्धारित प्रस्थान समय दोपहर 3:10 बजे है, लेकिन देरी के चलते इसके शाम चार बजे के बाद रवाना होने की संभावना है। ऐसे में वापसी की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें- फतेहगढ़ साहिब के निजी अस्पताल में CBI की छापेमारी, तीन गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी; गेट बंद कर जांच जारी
यात्रियों को घंटों करना पड़ा इंतजार
अचानक ट्रेनों के देरी से चलने और समय में हुए बदलाव के कारण रेलवे स्टेशनों पर मौजूद हजारों मुसाफिरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्लेटफॉर्मों पर इंतजार कर रहे यात्री समय-समय पर पूछताछ केंद्रों के चक्कर काटते नजर आए।
