विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवजोत सिंह सिद्धू की पोती को किन्नरों ने दिया आशीर्वाद, दुलार देकर कहा- जिस दिन DGP बनेगी सवा करोड़ रुपये लूंगी

Published: Wed, 11 Nov 2026 12:02 PM (IST)

पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू हाल ही में दादा बने हैं, उनकी बहू इनायत ने बेटी आर्या को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नवजोत सिंह सिद्धू के घर पोती आर्या का जन्म

  2. किन्नर समुदाय ने दी बधाई, डीजीपी बनने का आशीर्वाद

  3. सिद्धू परिवार ने खुशी में किन्नरों संग किया डांस

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू के घर इन दिनों खुशियों का माहौल है। नवजोत सिंह सिद्धू हाल ही में दादा बने हैं।

उनकी बहू इनायत ने बेटी को जन्म दिया है। पोती के जन्म के बाद नवजोत सिंह काफी खुश हैं। इस बीच उन्होंने खुशियों से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी किए हैं। नन्ही बच्ची का जन्म 1 अक्टूबर को हुआ।

पोती को किन्नरों का आशीर्वाद

पोती के जन्म के बाद सिद्धू के घर किन्नर समुदाय के लोग भी बधाई देने पहुंचें। इस बीच उन्होंने नन्ही बच्ची को दुलार किया। बच्ची को आशीर्वाद देते हुए किन्नरों ने आशीर्वाद दिया कि यह बच्ची पूरे संसार में टॉप करेगी।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Navjot Singh Sidhu (@navjotsinghsidhu)

इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू और नवजोत सिंह कौर से उन्होंने कहा कि यह बच्ची जिस दिन आईपीएस अफसर बनेगी। उस दिन सवा करोड़ रुपये लूंगी। उन्होंने कहा कि परमात्मा से प्रार्थना है कि यह बच्ची पंजाब की डीजीपी हेडक्वार्टर लगे। इस बीच नवजोत सिंह सहित पूरा परिवार काफी खुश नजर आ रहा था।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Navjot Singh Sidhu (@navjotsinghsidhu)

नवजोत सिंह ने किन्नरों के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया और उनके साथ डांस भी किया। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए वीडियो में यूजर्स ने भी बेटी को आशीर्वाद देते हुए परिवार को बधाइयां दीं।

एक अक्टूबर को हुआ जन्म

बच्ची का नाम एक अक्टूबर को हुआ था। परिवार ने बेटी का नाम आर्या रखा है। जन्म के बाद सिद्धू ने पोती की तस्वीर शेयर की। उन्होंने बच्ची के पैर को अपने माथे से लगाते हुए लिखा कि माता पार्वती का आशीर्वाद, उन्होंने मुझे इस साल जनवरी में गुप्त नवरात्रि की अष्टमी के दिन ही पोती आर्या की झलक दिखाई थी।

यह भी पढ़ें- नवनजोत सिंह सिद्धू को गालियां देते थे अजहरूद्दीन! बीच में ही छोड़ दिया था इंग्लैंड दौरा, BCCI को भी मनाने के लिए 'बेलने पड़े पापड़'

यह भी पढ़ें- नवजोत कौर सिद्धू को पंजाब प्रभारी पद से हटाया, सुखमंदिरपाल ग्रेवाल को सौंपी कमान; BRP ने बताई बदलाव की वजह

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।