विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवनजोत सिंह सिद्धू को गालियां देते थे अजहरूद्दीन! बीच में ही छोड़ दिया था इंग्लैंड दौरा, BCCI को भी मनाने के लिए 'बेलने पड़े पापड़'

Published: Tue, 20 Oct 2026 06:00 AM (IST)

नवजोत सिंह सिद्धू ने 1996 के इंग्लैंड दौरे को मोहम्मद अजहरुद्दीन द्वारा गाली देने के आरोप के बाद बीच में ...और पढ़ें

मोहम्मद अजहरूद्दीन-नवजोत सिंह सिद्धू

मोहम्मद अजहरूद्दीन-नवजोत सिंह सिद्धू

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज नवजोत सिंह सिंद्धू भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ चुके हैं लेकिन वे सुर्खियों में बने रहते हैं। सिद्धू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ने के बाद कमेंट्री के जरिए चर्चाओं में रहे। इसके बाद उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा। उनका 1996 का एक किस्सा खूब चर्चा में रहा था, जब वे नाराज होकर दौरे को बीच में ही छोड़कर भारत वापस आ गए थे।

सिद्धू ने उस समय के भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन पर गाली देने का आरोप लगाया था। उन्होंने भारतीय कप्तान के रवैये से नाराज होकर इंग्लैंड का दौरा बीच में छोड़ दिया था। यही नहीं सिद्धू इतना नाराज थे कि वे अपनी नाराजगी का कारण बीसीसीआई को भी बताने को तैयार नहीं थे। उनकी नाराजगी के कारण का पता लगाने के लिए बीसीसीआई को भी पापड़ बेलने पड़े थे।

नवजोत सिंह सिद्धू और मोहम्मद अजहरूद्दीन का विवाद

भारतीय टीम 1996 में इंग्लैंड के दौरे पर थी, जहां तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही थी। भारतीय टीम की कप्तानी अजहरूद्दीन के हाथों में थी, जबकि इंग्लैंड की अगुवाई माइकल एथरटन कर रहे थे। एजबेस्टन में सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया था, जिसमें सिद्धू को अंतिम ग्यारह से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद वे दौरे को बीच में ही छोड़कर वापस भारत लौट आए थे।

बीसीसीआई को सिद्धू से कारण पता लगाने में पापड़ बेलने पड़े थे। उनके वापस लौटने के बाद क्रिकेट बोर्ड ने इसकी जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया, जिसमें सुनील गावस्कर, राज सिंह डुंगरपुर, आईएस बिंद्रा और उस समय के बीसीसीआई सचिव जयवंत लेले शामिल थे। हालांकि, इस कमेटी के सामने सिद्धू ने कुछ नहीं बताया था।

मोहिंदर अमरनाथ के सामने सिद्धू ने खोला राज

सिद्धू, जब किसी को कुछ नहीं बता रहे थे, तो कमेटी ने इंग्लैंड दौरे के लिए शामिल अन्य खिलाड़ियों से पूछताछ की। इसके बाद कमेटी में पंजाबी बोलने वाले मोहिंदर अमरनाथ को समिति में शामिल किया गया। उन्हें इस वजह से शामिल किया गया था ताकि वे सिद्धू से घुलमिल सकें। इसके बाद नवजोत ने अमरनाथ से सब कुछ सच बताया था। उनका कहना था कि अजहरूद्दीन सबके सामने उनका अपमान करते थे और उन्हें गालियां देते थे। ये खुलासे जयवंत लेले ने अपनी किताब में किया था, जो उस समय बीसीसीआई के सचिव थे।

सिद्धू ने वापसी पर जड़ा दोहरा शतक

इंग्लैंड दौरे पर इस विवाद के बाद सिद्धू को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया। यहां उन्हें सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलने का मौका मिला और वापसी पर उन्होंने दोहरा शतक ठोक दिया।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड में कई मोर्चों पर होगी भारत की परीक्षा, कीवियों ने टीम इंडिया को फंसाने के लिए बिछाया 'जाल'

यह भी पढ़ें- विराट-गंभीर के बीच अनबन को खत्म करेंगे प्रज्ञान ओझा? चीफ सेलेक्टर बनने के बाद BCCI ने दी बड़ी जिम्मेदारी