Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डेढ़ साल बाद मल्टीप्लेक्स में शो फुल, लोग बोले- लंबे समय बाद बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देख मजा आ गया

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 01 Sep 2021 05:30 AM (IST)

    कोरोना के केसों में कमी आने पर अब लगभग सब कुछ खुल गया है।

    Hero Image
    डेढ़ साल बाद मल्टीप्लेक्स में शो फुल, लोग बोले- लंबे समय बाद बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देख मजा आ गया

    जागरण संवाददाता, अमृतसर: कोरोना के केसों में कमी आने पर अब लगभग सब कुछ खुल गया है। सरकार की हिदायतों पर शहर के सभी मल्टीप्लेक्स भी खोल दिए गए हैं। ऐसे में नई फिल्में रिलीज होने से मल्टीप्लेक्स में अब रौनक लौट आई है। लोग परिवारों सहित सिनेमा देखने के लिए पहुंच रहे हैं। करीब डेढ़ साल बाद सिनेमा में इतनी रौनक आई है। हालांकि थिएटर 50 फीसद क्षमता के साथ चल रहे हैं। खुशी की बात यह है कि गुरुनगरी के मल्टीप्लेकस में सुबह व शाम के शो लगभग फुल चल रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोग फिर से मल्टीप्लेक्स की बड़ी स्क्रीन पर फिल्मों का आनंद ले रहे हैं। मल्टीप्लेक्स में ज्यादा भीड़ युवाओं की देखने को मिल रही है। यहां पर कोरोना को लेकर सरकार की गाइडलाइन का भी पालन किया जा रहा है। मल्टीप्लेक्स में एक सीट छोड़कर लोगों को बिठाया जा रहा है। वहां पर हर शो के बाद सैनिटाइजेशन की जाती है। लोगों को मास्क लगाने, शारीरिक दूरी के साथ ही प्रवेश दिया जा रहा है।

    इतने समय बाद मल्टीप्लेक्स पूरी तरह खुलने से इस सेक्टर के कारोबार को संजीवनी मिली है। वहीं लोगों की भी मांग थी कि जिस तरह से अन्य सभी जगहें खोली गई है। वैसे ही मल्टीप्लेक्स भी खोले जाएं। इससे पहले जनवरी में सरकार ने गाइडलाइन के तहत इन्हें खोलने की मंजूरी दे दी थी मगर तब फिल्में नहीं आई थीं। कुछ समय के बाद इन्हें बंद कर दिया था। मगर अब नई हिदी, पंजाबी और तेलुगू हिदी डब फिल्में आने से लोगों का भी रूझान इस तरफ बढ़ना शुरू हो गया है। शहर में हैं पांच मल्टीप्लेकस

    शहर में कुल पांच मल्टीप्लेक्स हैं। इनमें माल आफ अमृतसर, पीवीआर, ओमेक्स, ट्रिलियम माल और सेलिब्रेशन माल शामिल हैं। इन सभी मल्टीप्लेक्स से करीब 300 लोगों को रोजगार मिल रहा हैं। मल्टीप्लेक्स बंद होने के कारण वह सभी लोग बेरोजगार हो गए थे। मगर अब फिर से उनका रोजी-रोटी का जरिया बना है। लोग बोले, लंबे समय बाद बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देखकर अच्छा लगा

    शहरवासी अजय कुमार ने बताया कि कोविड के बाद वह पहली बार मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने के लिए आए हैं। उन्हें बड़ी स्क्रीन पर मूवी देखकर काफी अच्छा लगा। हालांकि कोविड के दौरान केवल मोबाइल पर फिल्में देखते रहे हैं लेकिन बड़ी स्क्रीन का मजा ही कुछ और है। वहीं नीरज जोशी ने कहा कि सरकार का मल्टीप्लेक्स खोलने का फैसला सराहनीय है, क्योंकि लोग मल्टीप्लेक्स में आकर अपना मनोरंजन करते हैं और इससे मानसिक तनाव भी दूर होता है। उन्होंने कहा कि वह भी लंबे समय के बाद आए हैं और काफी अच्छा लगा है।

    comedy show banner
    comedy show banner