Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ईश्वर को पाने का सबसे उत्तम उपाय प्रेम : अशोक कपूर

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 18 Jun 2022 08:39 PM (IST)

    समाज सेवक अशोक कपूर लंगर वालों ने सुमिरन के दौरान कहा कि ईश्वर को प्राप्त करने का सबसे उत्तम और सरल उपाय प्रेम ही है। प्रेम भक्ति का प्राण भी होता है।

    Hero Image
    ईश्वर को पाने का सबसे उत्तम उपाय प्रेम : अशोक कपूर

    संवाद सहयोगी, अमृतसर : समाज सेवक अशोक कपूर लंगर वालों ने सुमिरन के दौरान कहा कि ईश्वर को प्राप्त करने का सबसे उत्तम और सरल उपाय प्रेम ही है। प्रेम भक्ति का प्राण भी होता है। प्रेम के बिना इंसान चाहे कितना भी जप, तप, दान कर ले, ईश्वर को प्राप्त नहीं कर सकता। दुनिया का कोई भी साधन प्रेम के बिना जीव को ईश्वर का साक्षात नहीं करवा सकता है। भगवान के प्रति प्रेम ही भक्ति का सबसे सुगम मार्ग होता है। ईश्वर के प्रति प्रेम के विषय पर उन्होंने बताया कि एक कथा के अनुसार देवता अपने दुखों को लेकर भगवान आशुतोष से मिलने के लिए पहुंचे तथा अपनी समस्या बताई। तब उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान केवल प्रभु श्रीराम ही कर सकते हैं। तब देवताओं ने कहा कि उनको प्राप्त करने के लिए तो हमें बैकुंठ लोक में जाना पड़ेगा। क्योंकि भगवान श्रीराम वहीं पर निवास करते हैं, लेकिन भगवान शंकर ने कहा कि उन्हें पाने के लिए किसी लोक में जाने की जरूरत नहीं है। आज सभी देवतागण प्रेमभाव से यहीं से प्रार्थना करें तो उनका साक्षात किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि फिर वहीं पर प्रभु श्री राम ने अपना साक्षात कराया। प्रेम से ही परमात्मा को प्राप्त करने की असीम शक्ति होती है। श्री गुरु नानक देव जी ने भी कहा है कि प्रेम के बिना परमात्मा को प्राप्त नहीं किया जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें