विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

त्योहारी सीजन में आतंकी हमले की फिराक में ISI, बाढ़ में भेजी हथियार-हेरोइन की बड़ी खेप; वॉयस रिकॉर्डिंग की हो रही जांच

Published: Sat, 13 Sep 2025 08:57 PM (IST)Updated: Sat, 13 Sep 2025 09:11 PM (IST)

भारत-पाकिस्तान सीमा पर रावी नदी में बाढ़ के दौरान पाकिस्तानी तस्करों ने हथियारों और हेरोइन की तस्करी की। सुरक्षा एजेंसियों ...और पढ़ें

बाढ़ के पानी में तैर पहुंचाई हथियार व हेरोइन की आठ बड़ी खेप। फोटो जागरण
बाढ़ के पानी में तैर पहुंचाई हथियार व हेरोइन की आठ बड़ी खेप। फोटो जागरण

HighLights

  1. बाढ़ में हथियारों और हेरोइन की तस्करी।
  2. ISI की आतंकी साजिश का खुलासा।
  3. सुरक्षा एजेंसियों का अलर्ट जारी।

नवीन राजपूत, अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ बहते रावी दरिया में जहां बाढ़ के पानी से आमजन की बदतर हालत हो गई, वहीं पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई की चांदी रही। आईएसआई के इशारे पर दोनों देशों के तस्करों ने इस दौरान जमकर हथियारों और हेरोइन की तस्करी को अंजाम दिया।

इनमें गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का जिलों के नाम शामिल हैं। अमृतसर (देहात) के रमदास और अजनाला दरियाई इलाकों में हथियारों की बड़ी आठ खेप पहुंचने के इनपुट सुरक्षा एजेंसियों को मिले है। भारत- पाक तस्कर के बीच हुई बातचीत की एक रिकार्डिंग भी पंजाब पुलिस की खुफिया शाखा के हाथ लगी है।

दोनों आरोपितों में बात हुई है कि ट्रक के टायर की ट्यूब में छिपाकर पिस्तौल, आरडीएक्स, ग्रेनेड और एके-टाइप की राइफल पाक तस्करों ने पानी में तैर कर भारतीय हद में ठिकाने लगाई है। इनमें से कुछ खेप भारतीय तस्कर ठिकाने लगा चुके हैं और कुछ वहीं दबी बड़ी हैं।

पता चला है कि भनक लगते ही बीएसएफ, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां खतरनाक हथियार बरामद करने के लिए एक्टिव हो गई है। पुलिस और बीएसएफ द्वारा सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है। कुछ इलाकों में बीएसएफ के अधिकारी मौका मुआयना भी कर चुके हैं।

आईएसआई करा सकती है बड़ी आतंकी वारदात

भारत में जन्माष्टमी से ही त्यौहारों का सीजन शुरू हो जाती है। आने वाले दिनों में नवरात्र, दशहरा, दीवाली इत्यादि पर्व आरंभ होने वाले हैं। आईएसआई इसी की आड़ में पंजाब में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। खासकर इसके लिए पाकिस्तान में बैठा बीकेआई का आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और विदेश बैठे गैंग्सटर जीवन फौजी, लखबीर सिंह, प्रभ दासूवाल अपने गुर्गों को तैयार कर चुके है।

कब कब मिले हथियार

  • -12 सितंबर - सीआई अमृतसर ने छह पिस्तौल, छह लाख ड्रग मनी सहित पांच तस्कर किए गिरफ्तार।
  • - 11 सितंबर- अमृतसर कमिश्रनरेट पुलिस ने पांच तस्कर काबू कर छह पिस्तौल और 5.75 लाख की हवाला राशि बरामद की।
  • - 11 सितंबर- थाना घरिंडा पुलिस ने तीन पिस्तौल बरामद किए।
  • -11 सितंबर - फाजिल्का में पाक तस्करों ने कंटीली तार में प्लास्टिक की पाइप फंसा 27 पिस्तौल भेजे, जिसे बरामद कर लिया गया।
  • -10 सितंबर - कमिश्रनरेट अमृतसर पुलिस ने दो पिस्तौल, हेरोइन सहित दो तस्कर किए काबू।
  • - 09 सितंबर - एनआईए ने आतंकी की निशानदेही पर तीन ग्रेनेड बटाला से बरामद किए।
  • -8 सितंबर - छेहरटा पुलिस ने बीस किलो हेरोइन और एक पिस्तौल बरामद कर नौ आरपितों को काबू किया।