विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में चुनाव से पहले माहौल खराब करने की कोशिश नाकाम, ISI समर्थित आतंकी माड्यूल पकड़ा, 4 हैंड ग्रेनेड बरामद

Published: Sun, 29 Nov 2026 02:12 PM (IST)

पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसी ने आइएसआइ समर्थित आतंकी माड्यूल का पर्दाफाश कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चार हैंड ग्रेनेड और दो पिस्तौल बरामद हुई हैं।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पंजाब में भंडाफोड़।

  2. खालिस्तान कमांडो फोर्स के दो सदस्य SBS नगर से गिरफ्तार।

  3. चार हैंड ग्रेनेड और अन्य हथियार बरामद, साजिश नाकाम।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब चुनाव 2027 से पहले राज्य का माहौल खराब करने की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए आइएसआइ समर्थित आतंकी मॉड्यूल को तोड़ा है।

डीजीपी गौरव यादव की तरफ से साझा की गई जानकारी के अनुसार, खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) के आतंकी माड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर काम करने वाले दो प्रमुख आरोपितों को एसबीएस नगर से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में देर युवक पर चली गोलियां, घर की छत से ईंटें फेंक बचा पीड़ित, तीन युवकों पर धमकी देने का आरोप

grenade

पुलिस की तरफ से जब्त हथियार।

भारी मात्रा में हथियार बरामद

पुलिस ने पकड़े गए हैंडलरों से भारी मात्रा में हथियारा बरामद किए हैं। ये पूरी कार्रवाई नेटवर्क से मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। आरोपियो कब्जे से जब्त किए गए हथियार- 

  • चार 86-पी हैंड ग्रेनेड
  • दो 9 एमएम पिस्तौल
  • 20 कारतूस

पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई से संभावित आतंकी हमले को नाकाम किया गया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में प्रिस्क्रिप्शन और ID प्रूफ दिखाने पर ही मिलेगी प्रीगाबालिन 75mg, PCA ने वापस लिया बिक्री बंद का फैसला

मोहाली के करीब से खेप प्राप्त की

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपितों ने विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर एसबीएस नगर के बहराम के निकट एक स्थान से हथियारों और विस्फोटक सामग्री की खेप प्राप्त की थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। इस संबंध में एसएसओसी अमृतसर थाने में केस दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- वर्धमान ग्रुप चेयरमैन से ठगी का मामला: ED ने दाखिल की पूरक शिकायत, डिजिटल अरेस्ट कर लिए थे 7 करोड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।