विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'चोरी ऊपर से सीनाजोरी'...कर्मचारी ने दुकानदार को ही लगा दिया चूना, पकड़ी गई चोरी तो हमला कर काटा एक का हाथ व दूसरे की अंगुली

Published: Thu, 28 Dec 2023 04:00 PM (IST)

पंजाब के लुधियाना में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। जहां दुकान पर काम कर कर्मचारी ने चोरी पकड़े ...और पढ़ें

कर्मचारी ने दुकानदार को ही लगा दिया चूना
कर्मचारी ने दुकानदार को ही लगा दिया चूना

HighLights

  1. कर्मचारी ने दुकानदार को ही लगा दिया चूना
  2. पकड़ी गई चोरी तो हमला कर काटा एक का हाथ व दूसरे की अंगुली
  3. मामले में दो लोग गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Ludhiana News: पंजाब के लुधियाना में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। बुधवार देर शाम को शहर की अकालगढ़ मार्केट में एक दुकानदार की ओर से कर्मचारी की चोरी पकड़ने पर कर्मचारी के साथ आए अन्य युवकों ने तेजधार हथियारों से लैस साथियों के साथ दुकानदार पर हमला कर दिया। इस हमले में एक दुकानदार का हाथ व एक दुकानदार की अंगुली कटकर अलग हो गई है जबकि दो के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

मामले में दो लोग गिरफ्तार

चारों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

दुकानदार मनप्रीत सिंह बंटी ने बताया कि उनकी मार्केट में स्थित दीपक कलेक्शन की दुकान से अकसर कपड़े कम हो रहे थे और इस कारण वह काफी परेशान था। इस पर दीपक कलेक्शन के मालिक ने अपने कर्मचारी पर नजर रखनी शुरू की तो देखा कि एक कर्मचारी एक व्यक्ति को दो जोड़ी कपड़े दे रहा है।

दुकानदार और उसके साथियों को बुरी तरह पीटा

दुकानदार ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके साथ एक अन्य युवक भी मिला हुआ है। दुकानदार ने उसे फोन कर दुकान पर बुलाया था। दुकान पर उक्त युवक ने आते ही उनके साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी और बाद में दुकानदार और कर्मचारी में समझौता हो गया तो सभी लौट गए।

मनप्रीत ने बताया कि कुछ ही समय बाद कुछ युवक जिनके हाथों में तेजधार हथियार थे दुकान पर आए और दुकान पर मौजूद परविंदर सिंह, बलजीत सिंह और दो अन्य को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें- 'कुछ सालों में खत्म हो जाएगा पंजाब का पानी', SYL मुद्दे की बैठक के विरोध में उतरे किसान; मोहाली में बड़े पैमाने पर दिया धरना

दातर मारकर काटा हाथ

हमलावरों ने परविंदर सिंह का दातर मारकर हाथ काट दिया, बलजीत सिंह की अंगुली काट दी और दो के सिर में गंभीर जख्म कर दिए। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

दूसरी तरफ कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अभी कुछेक संदिग्ध हिरासत में लिए हैं और उनसे पूछताछ हो रही है। घायलों के बयान दर्ज कर मामला दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-  नशे पर पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स की रिकवरी; 1100 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद