विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स की रिकवरी; 1100 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद

Published: Thu, 28 Dec 2023 02:12 PM (IST)Updated: Thu, 28 Dec 2023 02:13 PM (IST)

Punjab News पंजाब पुलिस ने 2023 में पिछले कई सालों से अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स रिकवरी की है। ...और पढ़ें

अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स की रिकवरी; 1100 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद (फाइल फोटो)
अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स की रिकवरी; 1100 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पंजाब में अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स की रिकवरी
  2. 1100 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद
  3. ड्रग्ल फ्री कराए गए पंजाब के 2247 गांव

रोहित कुमार, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब पुलिस ने 2023 में पिछले कई सालों से अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स रिकवरी की है। वहीं,पुलिस की ओर से धारा 64 ए के तहत 48 से ज्यादा युवाओं को नशा छुड़वा मुख्य धारा में वापस लाने में सफलता हासिल की है।

अब तक 1161.23 किलो हेरोइन पकड़ी

आईजी मुख्यालय डॉ सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पंजाब पुलिस के अब तक के रिकॉर्ड के मुताबिक 1161.23 किलो हेरोइन पकड़ी गई है। जो पिछले कई सालों में सबसे ज्यादा है। सीमा पर 303 से ज्यादा ड्रोन गतिविधियां देखी गई। जिन से 111 ड्रोन को रिकवर किया गया।

 ड्रग्ल फ्री कराए गए पंजाब के 2247 गांव

डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि 2247 गांवों को ड्रग्स फ्री करवाया गया है। अमृतसर रुलर, तरनतारन, होशियारपुर में कर्मिशयल ड्रग्स की सबसे ज्यादा रिकवरी हुई। फाजिल्का, मोहाली, जांलधर, बटाला, गुरदासपुर में सबसे ज्यादा ड्रग्स की रिकवरी की गई।

अगले साल सड़क पर नजर आएगी सड़क सुरक्षा फोर्स

डॉ. गिल ने कहा कि विदेशों में बैठे गैंगस्टरों को वापस लाने के लिए केंद्र की सहयोग से काम किया जा रहा है। गिल ने कहा कि सड़क सुरक्षा फोर्स अगले साल से सड़कों पर नजर आएगी। इससे सड़क हादसों में कमी आएगी।

(फाइल फोटो)

13.67 करोड़ की ड्रग्स मनी बरामद

पुलिस की ओर से 14 हजार 951 ड्रग्स तस्करों को पकड़ा गया। इन में 2424 बडे़ तस्कर है। 10786 एफआइआर रजिस्टर्ड की गई। इन में से 1385 कमर्शियल मात्र से संबंधित थी। पुलिस की ओर से 127 करोड़ 294 प्रापर्टियों को जब्त किया गया।

भारी मात्रा नशीला पदार्थ बरामद

पुलिस ने 795.65 किलो अफीम, 403 क्विटंल भुक्की पकड़ी। 83.17करोड़ मूल्य की नशीलें दवाएं और कैंप्सूल पकड़े। पुलिस की ओर से 13.67 करोड़ की ड्रग्स मनी बरामद की। एनडीपीएस एक्ट में भगौड़ चल रहे 673 पीओ को पकड़ा।

60 पुलिस एनकाउंटरों में 9 गैंगस्टर ढेर

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों पर शिकंजा कस दिया है। 188 गैंगस्टरों के मेड्यूल पकड़े गए। 482 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की ओर से 60 एनकाउंटर किए गए जिन में 9 गैंगस्टर मारे गए। 32 गैंगस्टर और अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए। इन मुठभेड़ों में एक पुलिस कर्मचारी शहीद हुआ जबकि 6 पुलिस कर्मचारी घायल हुए। पुलिस की ओर से 519 हथियार पकडे़ गए। गैंगस्टरों से 4.56 किलो हेरोइन बरामद की। 102 वाहनों को जब्त किया गया।

यह भी पढ़ें- SYL विवाद पर हरियाणा-पंजाब CM की आज तीसरी बैठक, केंद्रीय मंत्री शेखावत करेंगे अध्यक्षता; जनवरी में SC में होगी सुनवाई

13 आतंकी मेड्यूल पकडे़

पंजाब पुलिस की ओर से 13 आतंकी मेड्यूल पकडे़ गए। 67 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। 2 राइफलें बरामद की गई। 55 पिस्टल रिवाल्वर पकड़े गए। दो टीफिन आइइडी रिकवर किए गए। 2.14 किलो आरडीएक्स और दो हेंड ग्रेनेड पकड़े गए।

यह भी पढ़ें- SYL विवाद पर हरियाणा-पंजाब CM की आज तीसरी बैठक, केंद्रीय मंत्री शेखावत करेंगे अध्यक्षता; जनवरी में SC में होगी सुनवाई