यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'कुछ सालों में खत्म हो जाएगा पंजाब का पानी', SYL मुद्दे की बैठक के विरोध में उतरे किसान; मोहाली में बड़े पैमाने पर दिया धरना
Farmers protest in mohali पंजाब और हरियाणा के बीच SYL नहर विवाद (SYL Canal Issue) का मुद्दा गरमाया हुआ है। ...और पढ़ें

HighLights
- SYL मुद्दे की बैठक के विरोध में उतरे किसान
- मोहाली में बड़े पैमाने पर दिया धरना
- 'कुछ सालों में खत्म हो जाएगा पंजाब का पानी',
लखवंत सिंह ,मोहाली। Farmers protest in mohali: पंजाब और हरियाणा के बीच SYL नहर विवाद (SYL Canal Issue) का मुद्दा गरमाया हुआ है। आज दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की इस मुद्दे पर तीसरी बार बैठक है।
वहीं, अब इस मुद्दे पर चंडीगढ़ में किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। पंजाब के पांच किसान संगठनों ने सतलुज यमुना लिंक नहर को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत के नेतृत्व वाली केंद्रीय टीम को ज्ञापन देने के लिए 28 दिसंबर को मोहाली के फेज 6 में प्रदर्शन किया।
'केंद्र ने हमेशा पंजाब किसानों के साथ किया धोखा'
भारतीय किसान यूनियन के बलबीर सिंह राजेवाल का कहना है कि पंजाब का पानी खत्म हो रहा हैं। उन्होंने SYL विवाद पर बैठक करने आई केंद्रीय टीम का विरोध किया।
किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा पंजाब के किसानों को धोखा दिया हैं। अब पंजाब का पानी कुछ सालों में खत्म हो जाएगा। किसानों के धरने को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस को लगाया गया। किसानों के धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान जुट आए हैं।
